भारतीय AI कंपनियों का निवेश दोगुना, जुटाए 1.6 अरब डॉलर: Tracxn रिपोर्ट

डेटा इंटेलिजेंस मंच ट्रैक्सन टेक्नोलॉजीज के अनुसार 2026 के पहले नौ महीनों में भारतीय कृत्रिम मेधा कंपनियों ने इक्विटी के जरिये 1.6 अरब डॉलर की फंडिंग हासिल की है। यह आंकड़ा बीते साल की इसी अवधि के मुकाबले 96 प्रतिशत अधिक है और 2019 के बाद से नौ महीने में जुटाया गया सर्वाधिक स्तर है। इस दौरान बेंगलुरु को पछाड़कर मुंबई सबसे ज्यादा निवेश हासिल करने वाला शहर बन गया।
देश की कृत्रिम मेधा (एआई) कंपनियों ने 2026 के पहले नौ महीनों में इक्विटी के जरिये 1.6 अरब अमेरिकी डॉलर का वित्तपोषण जुटाया। यह एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में करीब दोगुना है। ट्रैक्सन टेक्नोलॉजीज की एक रिपोर्ट में यह कहा गया।
रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2019 से अब तक के नौ महीने की अवधि में यह सबसे अधिक वित्तपोषण है। एआई कंपनियों ने जनवरी-सितंबर 2025 में 82.2 करोड़ डॉलर और वर्ष 2024 की समान अवधि में 61.6 करोड़ डॉलर जुटाए थे। इस तरह वर्ष 2026 में वित्तपोषण क्रमशः 96 प्रतिशत और 162 प्रतिशत बढ़ा है।
डेटा इंटेलिजेंस मंच ट्रैक्सन टेक्नोलॉजीज की ‘इंडिया एआई- 9एम 2026’ रिपोर्ट में कहा गया है, भारत की कृत्रिम मेधा (एआई) कंपनियों ने 2026 के पहले नौ महीनों में इक्विटी के जरिये 1.6 अरब अमेरिकी डॉलर का वित्त पोषण जुटाया। यह 2025 की समान अवधि में जुटाए गए 82.2 करोड़ डॉलर की तुलना में 96 प्रतिशत और 2024 की समान अवधि में जुटाए गए 61.6 करोड़ डॉलर से 162 प्रतिशत अधिक है। 2019 से अब तक के आंकड़ों में किसी भी साल के पहले नौ महीनों में जुटाई गई यह सबसे अधिक राशि है।
रिपोर्ट के मुताबिक, इस अवधि में कुल 87 निवेश दौर हुए, जबकि एक साल पहले इनकी संख्या 149 थी। इससे पता चलता है कि वित्तपोषण में वृद्धि कुछ बड़े सौदों की वजह से हुई। निवेश के मामले में शुरुआती चरण की कंपनियों को सबसे अधिक पूंजी मिली, जबकि मुंबई ने बेंगलुरु को पीछे छोड़ते हुए सबसे अधिक वित्तपोषण हासिल करने वाले शहर का स्थान प्राप्त किया।
रिपोर्ट के अनुसार, 2026 के 10 सबसे बड़े निवेश सौदों के जरिये 1.5 अरब डॉलर जुटाए गए, जो कुल वित्तपोषण का करीब 90 प्रतिशत है। मुंबई स्थित एआई क्लाउड सेवा प्रदाता नेयसा ने फरवरी में सीरीज बी वित्तपोषण दौर में सबसे अधिक 60 करोड़ डॉलर जुटाए। यह कुल निवेश का 37 प्रतिशत है।
बेंगलुरु की जनरेटिव एआई कंपनी सर्वम ने जून में सीरीज बी दौर में 25.5 करोड़ डॉलर और अगस्त में 9.04 करोड़ डॉलर जुटाए। वहीं, योट्टा ने जुलाई में 15 करोड़ डॉलर का निवेश हासिल किया। वैश्विक स्तर पर एआई कंपनियों ने वर्ष 2026 के पहले नौ महीनों में 383.5 अरब डॉलर जुटाए।
इसमें भारत की हिस्सेदारी 0.4 प्रतिशत रही और वह इस मामले में देशों की सूची में नौवें स्थान पर रहा।
अन्य न्यूज़














