तलाक की खबरों पर Somi Khan और Adil Durrani ने तोड़ी चुप्पी, वायरल पोस्ट का पूरा सच बताया

Somi Khan Adil Durrani divorce rumours
INSTAGRAM
एकता । Nov 19 2026 4:09PM

बिग बॉस फेम सोमी खान और उनके पति आदिल दुर्रानी ने तलाक की अफवाहों को खारिज करते हुए अपने रिश्ते में सब ठीक बताया है। सोमी ने स्पष्ट किया कि उनका हालिया क्रिप्टिक पोस्ट आदिल के लिए नहीं बल्कि किसी अन्य व्यक्ति के लिए था, और दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं।

'बिग बॉस' फेम सोमी खान ने बीते दिन सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया था, जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी थी। इस पोस्ट के सामने आने के बाद दावा किया जाने लगा कि सोमी खान और उनके पति आदिल दुर्रानी के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। यहां तक कि सोशल मीडिया पर दोनों के जल्द ही तलाक लेने की खबरें भी तेजी से फैलने लगी थीं। अब इन सभी अटकलों पर सोमी खान और आदिल दुर्रानी ने खुद सामने आकर चुप्पी तोड़ी है। जूम के साथ एक खास बातचीत में दोनों ने अपने रिश्ते का पूरा सच दुनिया के सामने रखा है।

सोमी खान ने बताई क्रिप्टिक पोस्ट की सच्चाई

आदिल दुर्रानी और सोमी खान ने जूम से खास बातचीत करते हुए अपने रिश्ते में चल रही अनबन की खबरों को पूरी तरह गलत बताया। सबसे पहले सोमी ने साफ किया कि उन दोनों के बीच सब कुछ बिल्कुल ठीक है और उनका वह पोस्ट आदिल के लिए नहीं था, बल्कि उन्होंने वह किसी और शख्स के लिए लिखा था।

सोमी ने कहा, "वह पोस्ट जब मैंने किया था, तब मेरे दिमाग में दूर-दूर तक आदिल का नाम नहीं था। वह मैंने किसी और के लिए लिखा था। मेरा कुछ पर्सनल इश्यू हुआ था, उसके बारे में लिखा था। मैं उससे सीधे बात नहीं करना चाहती थी। मैं जानती हूं कि वह इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। उस पर लोगों ने इतने चौंकाने वाले रिएक्शन दिए और न्यूज आर्टिकल पढ़कर मैं हैरान रह गई। वह पोस्ट किसी और के लिए था।"

इसे भी पढ़ें: Avinash Mishra ने Eisha Singh को किया चीट? एक्ट्रेस की मां के वायरल ऑडियो क्लिप ने खोली धोखे की पूरी पोल

ट्रोलर्स को दिया जवाब, आदिल ने भी बताई पोस्ट की वजह

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए सोमी ने कहा, "मैं यही कहना चाहूंगी कि मेरे और आदिल के बीच ऐसा कुछ नहीं है। सब कुछ ठीक है और हम दोनों खुश हैं। बस एक गलतफहमी हो गई है।" सोमी ने बताया कि पोस्ट में किसी का नाम न होने की वजह से हर कोई घबरा गया था और उनके पास परिवार व दोस्तों के लगातार फोन आने लगे थे। आखिर में ट्रोलर्स को जवाब देते हुए सोमी ने कहा कि जो लोग इस बात को लेकर ज्यादा उत्साहित हो रहे हैं, वे शांत हो जाएं क्योंकि ऐसा कुछ भी नहीं है।

वहीं, आदिल दुर्रानी ने भी बातचीत में पुष्टि की कि उन दोनों के बीच सब कुछ सामान्य है। उन्होंने बताया कि दोनों की शादी को तीन साल पूरे हो चुके हैं और वे खुशी-खुशी साथ रह रहे हैं। इसके साथ ही आदिल ने यह भी जानकारी दी कि वह पोस्ट एक ब्रांड प्रमोशन का हिस्सा था।

All the updates here:

अन्य न्यूज़