39 दिनों में सोनम कपूर ने पूरी की अपनी क्राइम थ्रिलर फिल्म Blind की शूटिंग

Sonam Kapoor
रेनू तिवारी । Feb 13 2021 5:59PM

सोनम कपूर ने अपनी आने वाली क्राइम थ्रिलर फिल्म ब्लाइंड की शूटिंग को पूरा कर लिया है। फिल्म की शूटिंग पिछले 39 दिनों ने स्कॉटलैंड में चल रही थी। ब्लाइंड एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है जिसका निर्देशन शोम मखीजा द्वारा किया जा रहा है।

सोनम कपूर ने अपनी आने वाली क्राइम थ्रिलर फिल्म ब्लाइंड की शूटिंग को पूरा कर लिया है। फिल्म की शूटिंग पिछले 39 दिनों ने स्कॉटलैंड में चल रही थी।  ब्लाइंड एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है जिसका निर्देशन शोम मखीजा द्वारा किया जा रहा है। यह फिल्म इसी नाम की कोरियन फिल्म का हिंदी रीमेक है, ब्लाइंड एक अंधे पुलिस अधिकारी की कहानी है जो एक सीरियल किलर की तलाश में है। फिल्म की शूटिंग दिसंबर में स्कॉटलैंड के ग्लासगो में शुरू हुई और टीम ने निर्धारित समय में इसे पूरा कर लिया।

इसे भी पढ़ें: शादी के बंधन में बंधने जा रही है दीया मिर्जा, जानिए कौन है उनका होने वाला पति 

सोनम कपूर ने शुक्रवार को स्कॉटलैंड में ब्लाइंड की शूटिंग खत्म की। शोम मखीजा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विनय पाठक, पूरब कोहली और लिलेट दुबे भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इसे सुजॉय घोष, अविषेक घोष, मनीषा डब्ल्यू, पिंकेश नाहर, सचिन नाहर और ह्यूनवो थॉमस किम द्वारा निर्मित किया गया है। 

इसे भी पढ़ें: नये जमाने की नागिन देखने के लिए तैयार है तो दिल थाम लिजिए, श्रद्धा कपूर जल्द आ रही हैं डसने? 

 सोनम कपूर को फिल्म की शूटिंग के दौरान चोट आयी थी, जिसकी जानकारी सोनम ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ साझा की थी। अब एक बार फिर सोनम कपूर ने फिल्म पूरा होने की जानकारी भी सोशल मीडिया पर दी। सोनम ने लिखा, "इस पागलपनपूर्ण और रचनात्मक रूप से संतुष्ट करने वाली फिल्म के आखिरी दिन को खत्म करने के लिए ब्रूइज़्ड एंड बैटेड।

सोनम कपूर को आखिरी बार विक्रमादित्य मोटवाने की एके बनाम एके में खुद का किरदार निभाते हुए देखा गया था, जिसमें उनके पिता, अनिल कपूर और अनुराग कश्यप मुख्य भूमिकाओं में थे। उनकी आखिरी पूर्ण भूमिका रोम-कॉम, द ज़ोया फैक्टर में थी। अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सदर्न स्टार डूलर सलमान भी मुख्य भूमिका में हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़