CM Vijay के शपथ ग्रहण में Trisha Krishnan को देख क्यों भड़कीं सिंगर सुचित्रा?

Trisha Krishnan
Instagram
एकता । May 12 2026 3:01PM

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री थलापति विजय के शपथ ग्रहण समारोह में अभिनेत्री तृषा कृष्णन की मौजूदगी पर सिंगर सुचित्रा ने तीखा हमला बोला है। सुचित्रा ने तृषा को 'पैरासाइट' कहते हुए विजय और उनकी पत्नी संगीता के तलाक से पहले उनकी नजदीकियों को समाज के लिए गलत उदाहरण बताया है।

साउथ सुपरस्टार जोसेफ विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में नई पारी शुरू कर दी है। रविवार को हुए उनके शपथ ग्रहण समारोह में फिल्मी दुनिया के कई बड़े चेहरे नजर आए। लेकिन इस समारोह में अभिनेत्री तृषा कृष्णन की मौजूदगी ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया। मशहूर सिंगर सुचित्रा ने तृषा पर तीखा हमला बोलते हुए उनके इस कदम को गलत बताया है।

सुचित्रा ने तृषा को बताया 'पैरासाइट'

सुचित्रा इन दिनों तृषा कृष्णन पर काफी भड़की हुई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर तृषा की तुलना 'पैरासाइट' से कर दी और साफ कह दिया कि उन्हें अभिनेत्री बिल्कुल पसंद नहीं हैं। सुचित्रा का मानना है कि तृषा को विजय के शपथ ग्रहण में शामिल होने से पहले सोचना चाहिए था। उन्होंने कहा कि जब तक विजय और उनकी पत्नी संगीता का आधिकारिक तौर पर तलाक नहीं हो जाता, तब तक तृषा का इस तरह उनके करीब दिखना सही नहीं है।

इसे भी पढ़ें: 'प्यार हमेशा ज़्यादा ज़ोरदार होता है', विजय के मुख्यमंत्री बनने पर Trisha Krishnan की 'मिस्ट्री' पोस्ट ने खींचा सबका ध्यान

परिवार और बच्चों की दुहाई

सुचित्रा ने विजय की पत्नी संगीता और उनके बच्चों का जिक्र करते हुए इंस्टाग्राम पर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने लिखा कि संगीता ने विजय पर किसी एक्ट्रेस के साथ अफेयर का आरोप लगाकर केस किया है। ऐसे में बिना तलाक के तृषा के साथ घूमना समाज और प्रशंसकों के लिए गलत उदाहरण है। सुचित्रा ने सवाल उठाया कि इस स्थिति में विजय के परिवार और बच्चों पर क्या गुजर रही होगी?

इसे भी पढ़ें: क्या Mouni Roy और Suraj Nambiar के रिश्ते में आई दरार? इंस्टाग्राम एक्टिविटी ने दी तलाक की अफवाहों को हवा

बदल गए सुचित्रा के सुर

हैरानी की बात यह है कि कुछ समय पहले तक सुचित्रा, विजय और तृषा का बचाव कर रही थीं। जब दोनों एक शादी में साथ दिखे थे, तब सुचित्रा ने इसे महज एक दोस्ती बताया था। लेकिन अब उनके सुर पूरी तरह बदल चुके हैं और वह लगातार तृषा को निशाना बना रही हैं। विजय की जीत के बाद तृषा का मंदिर जाना, फिर उनके घर पहुंचना और अब शपथ ग्रहण में शामिल होना, चर्चाओं के बाजार को और गर्म कर रहा है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़