महाभारत की सबसे अहम घटना थी द्रौपदी का चीर हरण, शूट के बाद आधे घंटे तक रोती रहीं रूपा गांगुली

महाभारत में इस समय द्रौपदी के चीरहरण का एपिसोड दिखाया गया है। महाभारत जिन्होंने पढ़ी है या देखीं है वो जानते हैं कि अगर महाभारत में द्रौपदी के चीरहरण वाली घटना न हुई होती तो शायद महाभारत न होती। महाभारत की ये सबसे अहम घटना थी।
बीआर चोपड़ा की महाभारत टीवी के सबसे सफल धारावाहिकों में से एक है। इसे दूरदर्शन पर एक बार फिर टेलीकास्ट किया जा रहा है। दूरदर्शन पर दोबारा टेलीकास्ट हो रहे रामायण और महाभारत के कारण दूरदर्शन की टीआरपी इस समय सातवें आसमान पर है। महाभारत में इस समय द्रौपदी के चीरहरण का एपिसोड दिखाया गया है। महाभारत जिन्होंने पढ़ी है या देखीं है वो जानते हैं कि अगर महाभारत में द्रौपदी के चीरहरण वाली घटना न हुई होती तो शायद महाभारत न होती। महाभारत की ये सबसे अहम घटना थी।
महाभारत नें द्रौपदी का किरदार रूपा गांगुली ने निभाया था। शो के सभी कलाकारों के साथ-साथ रूपा गांगुली ने भी अपने किरदार में खुद को इस तरह ढाल दिया था जिससे लोग उन्हें उनके असल नाम से नहीं बल्कि द्रौपदी के नाम से पहचानते थे। महाभारत में जब चीरहरण को सीकेंव्स शूट किया जाना था तो बीआर चोपड़ा ने रूपा गांगुली को बुलाया और कहा पूरी महाभारत होने का कारण द्रौपदी का चीरहरण ही था। इस सीन को काफी प्रभावशाली बनना है। रूपा गांगुली आप सोचिए आपके पति जुए में आपको हार गये है और कुछ लोग आपको भरी सभा में बाल खींच कर लेकर आते और सारे कपड़े उतारने की कोशिश करते है आप पर क्या बीते गी? इस सीन को अपने अभिनय से आपको सच बनाना है। महाभारत का ये सबसे प्रभावशाली सीन एक टेक में किया गया था। सीन देने के बार रूपा गांगुली इतनी ज्यादा भावुक हो गई थी कि सेट पर वह फूट-फूट कर रोने लगी। बीआर चोपड़ा सहित पूरी टीम रूपा गांगुली को चुप करवाने में लग गई। रूपा बड़ी मुश्किल से आधे घंटे बाद चुप हु थी तो इस शिद्दत और सच्चाई के साथ किरदार निभाते थे कलाकार।
बीआर चोपड़ा की महाभारत में टीवी की अब तक की सबसे सफल महाभारत है। इस शो के अभिनेताओं ने अपने किरदार को समझा और उसे कैमरे पर जिंदा किया। शो की कामयाबी का क्रेडिट डायरेक्शन के साथ-साथ शो के किरदारों को जाता है। महाभारत के इस एक्टरों को लोगों उनके किरदार की वजह से ही जानने लगे थे। कई बार जब ये लोग बाहर निकलते थे निगेटिव किरदार वालों को लोगों की नफरत का भी सामना करना पड़ा था। असल में इस टीम के अलावा इन किरदारों को कोई इतनी शिद्दत से नहीं निभा पाया।
अन्य न्यूज़












