गुरु रंधावा की 'मिस्ट्री गर्ल' का सच! कौन है ? क्या करती हैं होने वाली पत्नी ?

Guru Randhawa
रेनू तिवारी । Jan 8 2021 1:14PM

पंजाबी सिंगर और एक्टर गुरु रंधावा ने नये साल पर सोशल मीडिया पर 'मिस्ट्री गर्ल' के साथ एक तस्वीर साझा की। तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा-नया साल, नई शुरुआत।

पंजाबी सिंगर और एक्टर गुरु रंधावा ने नये साल पर सोशल मीडिया पर  'मिस्ट्री गर्ल' के साथ एक तस्वीर साझा की। तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा-"नया साल, नई शुरुआत।" गुरु रंधावा की इस पोस्ट के बाद लगातार अफवाहें उड़ने लगी की इस मिल्ट्री गर्ल के साथ गुरु रंधावा शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। गुरु रंधावा  ने पोस्ट शेयर करने के बाद इन अफवाहों पर कोई भी जवाब नहीं दिया। जिसके बाद यह पूरी तरह से माने जाना लगा कि गुरु रंधावा  इस मिस्ट्री गर्ल के साथ शादी करने वाले हैं। अब मिस्ट्री गर्ल ने ही सामने आकर गुरु रंधावा और अपने रिश्ते की सफाई दी है।

इसे भी पढ़ें: K.G.F Chapter 2 का टीजर रिलीज, थिएटर में हिट होने वाली पहली बड़ी फिल्म  

सफाई के बाद  पता चला, गुरु रंधावा जिस नई शुरुआत की बात कर रहा है, वह उनकी शादी नहीं बल्कि उनका आने वाला  नया गीत है। वह नए प्रोजेक्ट के लिए अभिनेत्री संजना सांघी के साथ सहयोग कर रहे हैं, उन्होंने एक नई इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ घोषणा की। संजना ने भी उनके साथ एक तस्वीर साझा की और उनके सहयोग की पुष्टि की। संजना के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, गुरु ने कमेंट किया ये मेरी इंग्लिश फ्रेंड।

इसे भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण के साथ रोमांस करेंगे ऋतिक रोशन! फिल्म से जुड़ी बड़ी जानकारी लीक

संजना ने अपने अभिनय की शुरुआत दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की अंतिम रिलीज़ फिल्म "दिल बेचारा" से की थी। मुकेश छाबड़ा द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2014 की हॉलीवुड हिट "द फॉल्ट इन आवर स्टार्स" की रीमेक है, जो इसी नाम के जॉन ग्रीन के 2012 बेस्टसेलर नोवल पर आधारित है।

अपने नए संगीत वीडियो के अलावा भी गुरु रंधावा हाल ही में सुर्खियों में थे। उन्हें कोरोना नियमों का उल्लंघन करने के मामले में  गिरफ्तार किया गया था और बाद में  जमानत पर रिहा कर दिया गया था। बाद में, उनकी टीम ने एक बयान जारी कर कहा कि गायक को अनजाने में हुई घटना का गहरा अफसोस है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़