तान्हा जी की पत्नी सावित्रीबाई के बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं थी: काजोल

there-was-no-information-about-tanhaji-s-wife-savitribai-says-kajol
[email protected] । Dec 24 2019 5:09PM

बॉलिवुड एक्ट्रेस काजोल ने कहा है कि फिल्म तान्हा जी: द अनसंग वारियर में वह अपनी भूमिका को लेकर काफी संजीदा है। काजोल ने बताया कि इस किरदार के लिए संजीदा इसलिए होना पड़ा क्योंकि मेरे पास पहले से इसकी कोई जानकारी नहीं थी। फिल्म दस जनवरी को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

मुंबई। अभिनेत्री काजोल ने कहा है कि फिल्म “तान्हा जी: द अनसंग वारियर” में वह अपनी भूमिका के प्रति संजीदा हैं क्योंकि उन्हें तान्हा जी की पत्नी सावित्रीबाई के बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं थी। ओम राउत द्वारा निर्देशित फिल्म में काजोल के पति अजय देवगन मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म की कहानी सत्रहवीं सदी में छत्रपति शिवाजी महाराज के सेनापति रहे तान्हा जी के जीवन पर आधारित है। 

इसे भी पढ़ें: फिल्म के हीरो के पीछे डांस करते थे अनिल कपूर, जानें किस चमत्कार ने बदल कर रख दी जिंदगी

काजोल ने बताया कि इस किरदार के लिए संजीदा इसलिए होना पड़ा क्योंकि मेरे पास पहले से इसकी कोई जानकारी नहीं थी। मैं उनके (सावित्रीबाई) किरदार की तुलना किसी और से नहीं कर पाई। एक अभिनेत्री के रूप में मेरे ऊपर जिम्मेदारी है क्योंकि मुझे खुद को यकीन दिलाना था कि मैं जो कर रही हूँ वह सही है। यह चुनौती भरा काम था।” उन्होंने किरदार पर शोध करने के लिए निर्देशक और परिधान डिजाइनर नचिकेत बरवे को श्रेय दिया। 

इसे भी पढ़ें: Good News के बाद अब इस कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगे दिलजीत दोसांझ

काजोल ने कहा कि दोनों ने शोध किया और सभी तथ्यों की पुष्टि की। मैंने उनके कहे अनुसार काम किया। जब आप वह साड़ी पहनेंगी तो आपकी भावभंगिमा अपने आप बदल जाएगी। काजोल का कहना है कि ऐतिहासिक फिल्मों की आलोचना से वह परेशान नहीं होतीं और चाहती हैं कि दर्शक फिल्म का भरपूर आनंद उठाएं। उन्होंने कहा कि फिल्म में सभी का किरदार स्पष्ट है। अजय ने पूरी तरह अच्छे व्यक्ति का किरदार निभाया है और सैफ ने बुरे व्यक्ति का।सावित्री का किरदार भी एकदम स्पष्ट है। वह एक माँ, पत्नी और तान्हा जी का सबसे बड़ा सहारा हैं। फिल्म दस जनवरी को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़