टाइगर श्राफ की बहन कृष्णा ने कहा ''सिंगल हैं टाइगर''

tiger-shroff-sis-krishna-shroff-confirms-he-is-single

दिशा का टाइगर की फॅमिली के साथ भी काफी अच्छा सम्बन्ध है। इतना ही नहीं, दिशा आये दिन उनकी बहन कृष्णा के साथ भी मुंबई में आउटिंग करते दिखती रहती हैं।

बॉलीवुड की एक जोड़ी जिसे देख कर हर कोई बस आहें भरता रहता है वह है टाइगर और दिशा की जोड़ी। जहां दिशा को लोग नेशनल क्रश मानते हैं वहीं टाइगर को लेकर भी लड़कियों में दीवानगी कम नहीं है।

टाइगर और दिशा अक्सर एक साथ शादियों, पार्टियों में जाते नज़र आते हैं। उन्हें मीडिया या लोगों के सामने साथ आने जाने में कभी भी हिचकिचाते नहीं देखा गया है। दिशा का टाइगर की फॅमिली के साथ भी काफी अच्छा सम्बन्ध है। इतना ही नहीं, दिशा आये दिन उनकी बहन कृष्णा के साथ भी मुंबई में आउटिंग करते दिखती रहती हैं। दिशा और कृष्णा कि एक दूसरे से काफी अच्छी बनती है और दिशा अक्सर कृष्णा के मॉर्शल आर्ट्स और वर्कआउट वीडियोज को सपोर्ट करती हैं।

इसे भी पढ़ें: एक दौर था जब संजय दत्त पर फ़िदा थी मनीषा कोइराला, अलमारी में छिपा कर रखती थीं फ़ोटोज़

वैसे दोनों ने खुलकर अपने रिश्ते को कभी स्वीकारा नहीं लेकिन फिर भी दोनों की जोड़ी हमेशा सुर्ख़ियों में ही रही है।

पर हाल ही में सुनने में आया कि इनके बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा और शायद इनका ब्रेक-अप भी हो चूका है। अब इस  खबर की पुष्टि खुद टाइगर की बहन कृष्णा ने भी कर दी है। हाल ही में एक शो में गेस्ट बन कर गयी कृष्णा से जब उनके रिलेशनशिप के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वे जिस इंसान के साथ हैं वे उस पर बेहद गर्व करती हैं और इसीलिए वे दुनिया से ये सब छुपाने कि जरुरत नहीं समझती।

इसे भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन ने बताया, किसके नाम करेंगे अपनी वसीयत!

इसके बाद उनसे टाइगर के रिलेशनशिप के बारे में भी पूछा गया जिस पर उन्होंने कहा कि 'आप जानती हैं कि मैं कितने सटीक जवाब देती हूँ और मैं झूठ नहीं बोलती। टाइगर 100 प्रतिशत सिंगल हैं।’ वैसे इस खबर से उनके सभी चाहने वालों को धक्का जरूर लगा हैं लेकिन हम तो अभी भी यही उम्मीद करेंगे कि भविष्य में ये दोनों हॉट कपल फिरसे एक साथ हो जाएं।

- श्वेता उपाध्याय

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़