इन पांच गानों से समझें, आखिर सरोज खान को क्यों कहा जाता है डांस की मास्टर जी

saroj and madhuri dixit
ANI
अंकित सिंह । Nov 22 2022 3:18PM

हम आपको सरोज खान के ऐसे पांच मास्टरपीस के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप उनके वर्ल्ड क्लास कोरियोग्राफ को समझ सकते हैं। वे सरोज खान ही थी जिन्होंने माधुरी दीक्षित को माधुरी दीक्षित बनाया और श्रीदेवी को पर्दे के पीछे डांस के हाव-भाव को सिखाया।

पर्दे के पीछे रहकर भी फिल्मी जगत में ऐसे कई लोग हैं जिन्होंने अपनी एक अलग मुकाम बनाई है। उन्हीं लोगों में एक हैं सरोज खान जिन्हें फिल्मी डांस का एक्सपर्ट माना जाता है। भले ही सरोज खान हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके कोरियोग्राफ किए गए गाने आज भी उनकी याद दिलाते रहते हैं। हम आपको सरोज खान के ऐसे पांच मास्टरपीस के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप उनके वर्ल्ड क्लास कोरियोग्राफ को समझ सकते हैं। वे सरोज खान ही थी जिन्होंने माधुरी दीक्षित को माधुरी दीक्षित बनाया और श्रीदेवी को पर्दे के पीछे डांस के हाव-भाव को सिखाया। 

इसे भी पढ़ें: Bholaa Teaser Out : भस्म और भगवद गीता के साथ दिखे अजय देवगन, टीजर में लुक देख फैंस हुए खुश

हवा हवाई

इस गाने से श्रीदेवी रातों-रात सुपरस्टार बन गई। मिस्टर इंडिया फिल्म के गाने को कोरियोग्राफ सरोज खान ने किया था। इस गाने में श्रीदेवी के डांस को देखकर हर कोई उनका फैन हो गया। इसे सरोज खान का अब तक के बेस्ट कोरियोग्राफ में से एक माना गया।

एक-दो-तीन

तेजाब फिल्म के इस गाने को कोरियोग्राफर सरोज खान ने ही किया था। यह वही गाना है जिसकी वजह से माधुरी दीक्षित बड़े पर्दे पर स्टार के रूप में उभरी थीं। इस गाने को सरोज खान ने बेहतरीन ढंग से कोरियोग्राफ किया था। आज भी उनकी कोरियोग्राफी का लोहा माना जाता है। 

हमको आजकल है इंतजार

सैलाब फिल्म का यह गाना कुछ अलग ही था। इसको कोरियोग्राफ करना भी काफी मुश्किल था। लेकिन माधुरी दीक्षित को लेकर सरोज खान ने इस गाने को बेहतरीन कोरियोग्राफ किया था। इस गाने में बेहतरीन कोरियोग्राफी के लिए सरोज खान को फिल्म फेयर अवार्ड मिला। 

धक-धक करने लगा

धक-धक करने लगा गाना आज भी सुपरहिट है। हर प्रोग्राम में बजता भी है। हर कोई इस गाने पर डांस करता है। माधुरी दीक्षित ने इस गाने में बेहतरीन डांस किया था। उनकी अदायगी भी लोगों को पसंद आई थी। क्या आपको पता है इस गाने को सरोज खान नहीं कोरियोग्राफ किया था। 

इसे भी पढ़ें: राणा दग्गुबाती को कनिका कपूर ने सरेआम दी पिता बनने की बधाई, हंसते हुए एक्टर ने कहा- मेरी वाइफ प्रेग्नेंट नहीं है

डोला रे डोला

देवदास का यह गाना सुपरहिट हुआ था। इस गाने में माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय एक साथ नृत्य कर रही थीं। सरोज खान ने इस गाने को कोरियोग्राफ किया था जिसके लिए उन्हें पहला नेशनल फिल्म अवॉर्ड फॉर बेस्ट कोरियोग्राफी मिला। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़