विराट कोहली हुए वरुण धवन से प्रभावित! हम्प्टी लुक में कटवाये थे बाल, देखें तस्वीर

Virat Kohli
रेनू तिवारी । Mar 9 2021 5:47PM

2017 में वरुण धवन की फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया रिलीज हुई थी। फिल्म में वरुण धवन का हेयर स्टाइल काफी चर्चा में रहा था। फिल्म को लोगों ने काफी पसंद भी किया था। ये फिल्म हुई हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया की अगली कड़ी थी।

2017 में वरुण धवन की फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया रिलीज हुई थी। फिल्म में वरुण धवन का हेयर स्टाइल काफी चर्चा में रहा था। फिल्म को लोगों ने काफी पसंद भी किया था। ये फिल्म  हुई हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया की अगली कड़ी थी। अब पांच साल बाद बद्रीनाथ की दुल्हनिया से वरुण धवन का हेयर स्टाइल एक बार फिर चर्चा में हैं। 

इसे भी पढ़ें: मनोज बाजपेयी के फैंस के लिए खुश खबरी, रिलीज हुआ मोस्ट अवेटिड फिल्म का ट्रेलर 

सोशल मीडिया पर विराट कोहली की एक तस्वीर वायरल हो रही हैं जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान को  वरुण धवन के बद्रीनाथ वाले हेयर स्टाइल में देखा जा सकता है। वायरल हो रही तस्वीर पुरानी है। इस तस्वीर को 2017 में बद्रीनाथ की दुल्हनिया की रिलीज के दौरान वरुण धवन ने शेयर किया था। 1 मार्च 2017 को वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर खुलासा किया था कि विराट कोहली उनके साथ बाल कटवाये थे। वह इस लुक में काफी कूल लग रहे थे। 

इसे भी पढ़ें: लाल सिंह चड्ढा से पहले रिलीज होगी आमिर खान की ये फिल्म, रिलीज हुआ टीजर 

फिल्म के बारे में एक और दिलचस्प बात यह है कि यह गाना, बद्रीनाथ की दुल्हनिया का हुक-ट्यून कुछ ऐसा है जो अमिताभ बच्चन के सभी प्रशंसकों ने पहले सुना होगा। बिग बी और मनीषा कोइराला की फिल्म, लाल बादशाह में एक गीत था, जिसका नाम पटाले हम्का तू गोरिया था। गाने के अंत में, 10 सेकंड की धुन बजाई जाती है, जो बद्रीनाथ की दुल्हनिया टाइटल ट्रैक का हुक-ट्यून है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़