हिंदी सिनेमा की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री Rekha ने जब 15 साल की उम्र में दिया था किसिंग सीन, पूरे देश में मच गया था बवाल

Rekha
ANI
एकता । Mar 5 2023 6:02PM

फिल्म 'दो शिकारी' में रेखा ने अपने से 25 साल बड़े अभिनेता विश्वजीत के साथ काम किया था। दोनों ने फिल्म में एक किसिंग सीन भी दिया था, जिसकी वजह से फिल्म विवादों में घिर गयी। रेखा और विश्वजीत के किसिंग सीन पर बढ़ते विवाद को देखकर सेंसर बोर्ड ने मेकर्स से इसे हटाने की मांग की। इसके बाद बात कोर्ट तक पहुंच गयी थी।

शून्य से शिखर तक का सफर तय करने वाली अभिनेत्री रेखा हिंदी सिनेमा की वो शख्सियत है, जिसे बेहतरीन अदाकारी और खूबसूरती के लिए जाना जाता है। अभिनेत्री ने अपने 40 साल से भी लंबे करियर में बेहतरीन अदाकारी के दम पर सफलता की ऊंचाईयों को छुआ। वहीं, उनकी खूबसूरती लोगों के सिर चढ़ कर बोलती है। रेखा की एक झलक पाने के लिए लोग आज भी उतने ही पागल हैं, जैसे 70 के दशक में हुआ करते थे। हालाँकि, हिंदी सिनेमा के गलियारों में सितारों सी चमकने वाली रेखा के लिए इस मुकाम तक पहुंचना आसान नहीं था। इसके लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ी और तमाम तरीके के विवाद भी झेलने पड़े थे। आज हम आपको रेखा की जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा ही किस्सा बताने जा रहे हैं, जो विवादों से घिरा हुआ है। इस किस्से के बारे में शायद ही आप लोगों को पता होगा।

इसे भी पढ़ें: Ranbir Kapoor को देखकर होश खो बैठी महिला फैंस, कैमरे के सामने कर डाली शर्मनाक हरकत, भड़के यूजर्स ने लगाई क्लास

अभिनेत्री रेखा ने महज 15 साल की उम्र से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। उन्होंने कन्नड़ फिल्म में पहली लीड भूमिका निभाई थी। इसके बाद अभिनेत्री ने सावन भादों से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। हालाँकि, बहुत कम लोग यह बात जानते हैं कि 'सावन भादों' रेखा की डेब्यू फिल्म नहीं होने वाली थी। दरअसल, अभिनेत्री फिल्म 'अंजाना सफर' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली थी। इस फिल्म का निर्माण 1969 में शुरू हुआ, लेकिन सेंसरशिप की समस्याओं के चलते यह रुक गया। इसलिए रेखा इस फिल्म से अपना डेब्यू नहीं कर पाई। लगभग 10 साल के बाद 1979 में फिल्म को 'दो शिकारी' के नाम से रिलीज किया गया। फिल्म रिलीज होते ही विवादों में घिर गई।

इसे भी पढ़ें: Tumhari Auqat Kya Hai Piyush Mishra । 7 साल की उम्र में महिला रिश्तेदार ने किया यौन उत्पीड़न, जिंदगी पर झेलना पड़ा इसका दर्द

फिल्म 'दो शिकारी' में रेखा ने अपने से 25 साल बड़े अभिनेता विश्वजीत के साथ काम किया था। दोनों ने फिल्म में एक किसिंग सीन भी दिया था, जिसकी वजह से फिल्म विवादों में घिर गयी। रेखा और विश्वजीत के किसिंग सीन पर बढ़ते विवाद को देखकर सेंसर बोर्ड ने मेकर्स से इसे हटाने की मांग की। इसके बाद बात कोर्ट तक पहुंच गयी थी। इसके लिए एक कमेटी बनाई गयी, जिन्होंने जाँच के बाद कहा कि किसिंग दो लोगों का मामला है। अगर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है तो किसी तीसरे को भी नहीं होनी चाहिए। बता दें, रेखा के किसिंग सीन पर हुए बवाल को अमेरिका की लाइफ मैगजीन ने कवर किया था। उन्होंने रेखा और विश्वजीत को अमेरिका बुलाया और उनसे किसिंग सीन फिर से शूट करवाया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, किसिंग सीन की शूटिंग के दौरान अभिनेता ने रेखा को काफी लम्बे समय तक किस किया था। अमेरिका की मैगज़ीन ने दोनों के किसिंग पर लिखे आर्टिकल को ‘द किसिंग क्रायसिस ऑफ इंडिया’ टाइटल दिया था।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़