जब सरोज खान ने अपने बेबाक बयानों से खड़ा कर दिया था विवाद, इंडस्ट्री में आ गया था भूचाल

CC
रेनू तिवारी । Jul 4 2020 2:54PM

सरोज खान इंडस्ट्री में अपने काम के लिए तो मशहूर थी ही साथ में में वह अपने बेबाक बयानों के लिए भी जानी जाती थी। सरोज खान ने कई मुद्दों पर अपनी बेबाक राय सामने रखी और कई बार अपने बयानों से विवाद खड़ा कर दिया।

बॉलीवुड में ‘मास्टरजी’ के नाम से मशहूर और ‘‘धक धक’’, ‘‘हवा हवाई’’ तथा ‘‘एक दो तीन’’ जैसी कई गानों की नृत्य निर्देशक रहीं मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 71 वर्ष की थीं। तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी खान पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं। सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें पिछले शनिवार को बांद्रा के गुरु नानक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उनकी कोविड-19 की जांच भी की गई, जिसकी रिपोर्ट में उनके संक्रमित नहीं होने की पुष्टि हुई। 

इसे भी पढ़ें: कभी नीना गुप्ता की खूबसूरती के कायल हुआ करते थे लोग, फेमिना ने बनाया था कवर पेज गर्ल

सरोज खान इंडस्ट्री में अपने काम के लिए तो मशहूर थी ही साथ में में वह अपने बेबाक बयानों के लिए भी जानी जाती थी। सरोज खान ने कई मुद्दों पर अपनी बेबाक राय सामने रखी और कई बार अपने बयानों से विवाद खड़ा कर दिया। आज आपको बताते हैं कि सरोज खान से जुड़े विवादों के बारे में-

गणेश आचार्या को सुनाई खरी-खरी 

सरोज खान की  कोरियोग्राफर गणेश आचार्या के साथ काफी लंबा विवाद चला था। दरअसल गणेश आचार्या पर एक लड़की ने कमीशन लेने का आरोप लगाया था। साथ ही लड़की ने ये भी आरोप लगाया कि गणेश आचार्या ने उन्हें साथ में एडल्ट वीडियो देखने को मजबूर किया। इस तरह के आरोपों के बाद इस मुद्दे पर सरोज खान का बयान सामने आया था। उन्होंने ने गणेश आचार्या को काफी खरी-खरी सुनाई थी।

इसे भी पढ़ें: अलविदा सरोज खान! सिनेमा में आपके 40 साल के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा...

एक-दो-तीन गाने के रिक्रिएशन से खफा

फिल्म तेजाब के मशहूर सॉन्स एक-दो तीन को फिल्म बागी 2 में रिक्रिएट किया गया था। इस गाने को लेकर सरोज खान ने लंबे समय तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। इस गाने पर उनके रियक्शन का लोग इंतजार कर रहे थे क्योंकि माधुरी के इस मशहूर गाने को सरोज खान ने ही  कोरियोग्राफ किया था ऐसे में हर कोई जानना चहता की नया वर्जन कैसा हैं। इस पर काफी समय तक सरोज ने चुप्पी साध कर रखी थी। जिससे लोगों को लगा थी कि वह इस गाने से खुश नहीं हैं।

कास्टिंग काउच पर बयान

सरोज खान ने सिनेमा के क्राइम मानें जाने वाले कास्टिंग काउच को लेकर एक विवादित बयान दिया था। जिसके बाद बॉलीवुड मे भूचाल मच गया था। सरोज खान ने कहा था कि इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच सच है यहां किसी को कोई रेप नहीं होता हैं। बल्कि सब कुछ मर्जी से होता है। सरोज के इस बयान की लोगों ने काफी निंदा की थी। हर तरफ से सरोज खान के बयान को गलत कहा जा रहा था। चोतरफा अलोचना के बाद सरोज खान ने इस पर मांफी मांगी थी। 

सरोज ने कहा कि सोनम कपूर अच्छी डांसर नहीं हैं 

सरोज खान ने अपने एक बयान में कहा था कि सोनाक्षी सिंहा एक अच्छी डांसर है उनके एक्प्रेशन भी डांस करते वक्त कमाल के आते हैं। वह माधुरी की तरह ही डांस करती हैं। वहीं सोमन कपूर के बारे में सरोज खना ने कहा था कि वह अच्छा डांसर नहीं हैं।

13 साल की उम्र में की 41 साल के अपने डांस टीचर से शादी, इस्लाम किया कबूल 

सरोज खान का परिवार बंटवारे के बाद भारत आ गया था। उन्होंने बतौर बाल कलाकार अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी लेकिन बाद में वह ‘बैकग्राउंड डांसर’ के तौर पर काम करने लगीं। सरोज खान का नाम पहले निर्मला था लेकिन इस्लाम धर्म अपनाने के बाद उन्होंने अपना नाम बदल लिया। उन्होंने अपनी इच्छा से धर्म परिवर्तन किया था। कोरियोग्राफर बी. सोहनलाल से नृत्य सीखते हुए 13 साल की उम्र में ही खान ने उनसे शादी कर ली। उस समय सोहनलाल की उम्र 41 वर्ष थी। बाद में सरोज खान ने दूसरी शादी भी की थी।

 सरोज खान ने 1974 में फिल्म ‘गीता मेरा नाम’ से अपने कोरियोग्राफी करियर की शुरुआत की लेकिन उन्हें पहचान 1987 में श्रीदेवी के गीत ‘हवा हवाई’ से मिली। इसके बाद खान ने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और उन्होंने एक से एक हिट गानों पर कोरियोग्राफी की। अदाकारा श्रीदेवी के लिए फिल्म ‘नगीना’ और ‘चांदनी’के गीतों के लिए की गई उनकी कोरियोग्राफी ने काफी सराहना हासिल की। लेकिन उन्हें सबसे अधिक लोकप्रियता अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के लिए कोरियोग्राफ किए गीतों से मिली।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़