Top 10 Breaking News 20 April 2026 | Delhi Power Tariff Hike | Jammu and Kashmir Udhampur Accident | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Breaking News 20 April 2026 | आज की ताज़ा और बड़ी खबरें- देश-दुनिया की ताज़ा और बड़ी खबरें अब आपकी उंगलियों पर! प्रभासाक्षी के इस समाचार बुलेटिन में पढ़ें आज की मुख्य सुर्खियाँ। पूरी जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएँ।
Breaking News 20 April 2026 | आज की ताज़ा और बड़ी खबरें- देश-दुनिया की ताज़ा और बड़ी खबरें अब आपकी उंगलियों पर! प्रभासाक्षी के इस समाचार बुलेटिन में पढ़ें आज की मुख्य सुर्खियाँ। पूरी जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएँ।
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले से सोमवार को दिल दहला देने वाली खबर सामने आई। रामनगर क्षेत्र में एक तेज रफ्तार निजी बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे 21 यात्रियों की मौत हो गई और 29 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा इतना भीषण था कि बस का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह उखड़ गया और वाहन मलबे में तब्दील हो गया। अधिकारियों ने बताया कि बस ने एक ऑटो-रिक्शा को भी अपनी चपेट में ले लिया जिससे तीपहिया वाहन में सवार लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि यह हादसा सुबह करीब 10 बजे रामनगर क्षेत्र में एक तीखे मोड़ पर उस वक्त हुआ जब निजी बस का चालक नियंत्रण खो बैठा। पहाड़ी मार्ग से गुजर रहे सेना के एक काफिले ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया। बस में करीब 50 यात्री सवार थे जिनमें अधिकांश अपने दैनिक कामकाज के लिए रामनगर से उधमपुर जा रहे थे।
बिहार नहीं छोडूंगा... Nitish Kumar का JDU MLAs को संदेश, सरकार के हर काम पर रखूंगा पैनी नजर
जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने सोमवार को पार्टी विधायकों से कहा कि मुख्यमंत्री पद छोड़ने के एक सप्ताह बाद भी वे बिहार में विकास कार्यों पर नजर रखना जारी रखेंगे। कुमार ने 1, अणे मार्ग पर विधायक दल की एक बैठक को संबोधित किया, जो मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास है और जहां जेडीयू सुप्रीमो, जो अब राज्यसभा सांसद हैं, लगभग दो दशकों से रह रहे हैं। बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए जेडीयू एमएलसी और प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि हमारे पार्टी नेता ने कहा है कि संसद के उन सत्रों को छोड़कर जिनमें उनकी उपस्थिति आवश्यक होगी, वे अपना अधिकतम समय बिहार में बिताएंगे।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 21 अप्रैल से शुरू होने वाले तीन दिवसीय जर्मनी दौरे पर रहेंगे, जिसका मुख्य उद्देश्य नई दिल्ली और बर्लिन के बीच रक्षा सहयोग को बढ़ाना है। इस दौरे के दौरान राजनाथ सिंह अपने जर्मन समकक्ष बोरिस पिस्टोरियस और अन्य वरिष्ठ नेताओं से भी बातचीत करेंगे। सात वर्षों में यह पहली बार होगा जब कोई भारतीय रक्षा मंत्री जर्मनी का दौरा करेगा। इससे पहले, निर्मला सीतारमण ने फरवरी 2019 में जर्मनी का दौरा किया था।
ईरान की गद्दारी, भारत आने वाले जहाज पर मारी गोली, फिर हुए बड़ा खेल!
एक तरफ ईरान ने पाकिस्तान के बंकर इन चीफ असीम मुनीर को गले लगाया तो दूसरी तरफ स्टेट ऑफ हॉर्मोस में दो भारतीय जहाजों पर फायरिंग कर दी। इस घटना के बाद ईरान अब बयानबाजी कर रहा है कि यह सब कुछ कंफ्यूजन में हो गया। बता दें कि जिस वक्त ईरान ने भारत आने वाले जहाज पर फायरिंग की, तो उस जहाज के कैप्टन ने ईरान को एक ऑडियो मैसेज भेजा। दरअसल, यह फायरिंग तब हुई जब ईरान ने अमेरिकी नाकाबंदी के जवाब में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दोबारा बंद करने का ऐलान कर दिया। जिस वक्त ईरान ने यह ऐलान किया, उस वक्त दो जहाज भारत की तरफ आ रहे थे। इन दोनों जहाजों को भारत आने की इजाजत भी थी, लेकिन इसके बावजूद ईरान के सैनिकों ने इन जहाजों पर गोली चला दी।
दिल्ली के बिजली उपभोक्ताओं के लिए आने वाले दिन आर्थिक रूप से चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। अपीलीय बिजली ट्रिब्यूनल (APTEL) द्वारा दिल्ली विद्युत नियामक आयोग (DERC) की याचिका खारिज किए जाने के बाद अब राजधानी में बिजली की दरें बढ़ना लगभग तय माना जा रहा है। यह पूरा मामला 30,000 करोड़ रुपये के बकाया के भुगतान से जुड़ा है। दिल्ली की बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) का लगभग 30,000 करोड़ रुपये का बकाया लंबित है। DERC ने ट्रिब्यूनल से इस भारी भरकम राशि को चुकाने के लिए अतिरिक्त समय की मांग की थी।
Partition के लिए Congress भी दोषी, हम BJP की B-Team नहीं- Gujarat में Owaisi का बड़ा बयान
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को कहा कि 1947 के विभाजन के लिए कांग्रेस भी जिम्मेदार थी, और मुसलमानों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराना गलत है। गुजरात के लिंबायत में एक रैली को संबोधित करते हुए, ओवैसी ने मौलाना अबुल कलाम (देश के पहले शिक्षा मंत्री) आजाद की पुस्तक 'इंडिया विन्स फ्रीडम' का हवाला देते हुए कहा कि आजाद ने महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू से देश के विभाजन को रोकने की अपील की थी।
Russia ने भारत में उतारे सैनिक और वॉरशिप! बड़ी तैयारी से चौंका US, दुश्मनों में खलबली
कहते हैं ताकतवर वही है जिससे दुश्मन दूर से ही सावधान रहे और आज भारत ने ऐसा ही एक कदम उठाया है जिसने दुनिया को सोचने पर मजबूर कर दिया है। भारत और रूस एक दूसरे की जमीन पर अपने हजारों सैनिक फाइटर जेट और वॉरशिप तैनात करने की तैयारी शुरू कर रहे हैं। क्या यह किसी बड़े युद्ध की तैयारी है या फिर एक ऐसा कदम जिसने दुनिया के कई देशों की नींद उड़ा दी है। दरअसल बता दें कि भारत और रूस के बीच रीलॉस यानी कि रेसिप्रोकल एक्सचेंज ऑफ लॉजिस्टिक सपोर्ट समझौता पूरी तरह से लागू हो चुका है। इसके तहत दोनों देश एक दूसरे के एयरबेस, नेवल बेस और सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल कर सकते हैं और वह भी पूरी ऑपरेशनल क्लेरिटी के साथ।
Rashid Khan ने ठुकराया था Indian Citizenship का ऑफर, कहा- सिर्फ Afghanistan के लिए खेलूंगा
राशिद खान फिलहाल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में गुजरात टाइटन्स के लिए खेल रहे हैं, लेकिन अपनी किताब 'राशिद खान: फ्रॉम स्ट्रीट्स टू स्टारडम' में किए गए चौंकाने वाले खुलासों के कारण सुर्खियों में हैं। अफगानिस्तान के इस स्पिनर ने खुलासा किया है कि पिछले कुछ वर्षों में उन्हें भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों की नागरिकता के प्रस्ताव मिले थे, जिन्हें उन्होंने ठुकरा दिया। अपनी किताब में राशिद ने बताया है कि आईपीएल 2023 के दौरान उनसे अनौपचारिक रूप से देश बदलने के लिए संपर्क किया गया था। जल्द ही प्रकाशित होने वाली इस किताब में दिए गए विवरण के अनुसार, राशिद ने बताया कि बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने उनसे संपर्क किया और अफगानिस्तान की समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए उन्हें भारतीय नागरिकता की पेशकश की।
Japan Earthquake: 7.5 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, Tsunami Alert के बीच रोकी गईं Bullet Trains
जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, यह भूकंप प्रशांत महासागर में 10 किलोमीटर की गहराई पर आया। एजेंसी ने यह भी बताया कि इवाते प्रांत के कुजी बंदरगाह पर लगभग 80 सेंटीमीटर (2.6 फीट) ऊँची सुनामी देखी गई, जबकि इसी प्रांत के एक अन्य बंदरगाह पर 40 सेंटीमीटर (1.3 फीट) ऊँची एक छोटी सुनामी दर्ज की गई। प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने एक आपातकालीन कार्यबल के गठन की घोषणा की और प्रभावित क्षेत्रों के नागरिकों को वहां से हटने के आदेश जारी किए। ताकाइची ने टोक्यो स्थित अपने कार्यालय में पत्रकारों से कहा, संभावित नुकसान और हताहतों के बारे में अब जानकारी जुटाई जा रही है।
वैश्विक ऊर्जा बाजार एक बार फिर गहरे संकट की चपेट में है। रविवार को शिकागो मर्केंटाइल एक्सचेंज में कारोबार शुरू होते ही कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया। इसका मुख्य कारण ईरान और अमेरिका के बीच जारी गतिरोध के चलते रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज़ जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से टैंकरों की आवाजाही का रुकना है। यह फारस की खाड़ी का वह महत्वपूर्ण जलमार्ग है, जो वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए अत्यंत अहम माना जाता है। शिकागो मर्केंटाइल एक्सचेंज में कारोबार शुरू होने के बाद अमेरिकी कच्चे तेल की कीमत 6.4 प्रतिशत बढ़कर 87.88 डॉलर प्रति बैरल हो गई।
अन्य न्यूज़















