Top 10 Breaking News | 11 February 2026 | Hardeep Puri Refutes Rahul Gandhi' Charge | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Breaking News 11 February 2026 | आज की ताज़ा और बड़ी खबरें- देश-दुनिया की ताज़ा और बड़ी खबरें अब आपकी उंगलियों पर! प्रभासाक्षी के इस समाचार बुलेटिन में पढ़ें आज की मुख्य सुर्खियाँ। पूरी जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएँ।
Breaking News 11 February 2026 | आज की ताज़ा और बड़ी खबरें- देश-दुनिया की ताज़ा और बड़ी खबरें अब आपकी उंगलियों पर! प्रभासाक्षी के इस समाचार बुलेटिन में पढ़ें आज की मुख्य सुर्खियाँ। पूरी जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएँ।
Epstein से क्या था रिश्ता? Hardeep Puri ने खोला राज, Rahul Gandhi के आरोपों को बताया निराधार
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को राहुल गांधी द्वारा लगाए गए उन आरोपों को खारिज कर दिया, जिनमें उन्हें कुख्यात एपस्टीन कांड से जोड़ा गया था। उन्होंने कहा कि वे यौन अपराधी से अंतरराष्ट्रीय शांति संस्थान (IPI) के प्रतिनिधिमंडल के हिस्से के रूप में मिले थे। राहुल गांधी के लोकसभा में दिए गए सनसनीखेज भाषण के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्री ने यह स्पष्टीकरण दिया। पुरी ने स्पष्ट किया कि एपस्टीन के साथ उनकी मुलाकातों का दिवंगत अमेरिकी फाइनेंसर के खिलाफ लगे आरोपों से कोई संबंध नहीं था।
अगले साल होने वाले UP Elections से पहले Yogi सरकार लाई अंतिम पूर्ण बजट, Akhilesh Yadav बोले- इनकी विदाई अब तय है
वित्त वर्ष 2026-27 के लिए उत्तर प्रदेश सरकार का बजट आकार, सोच और संकेत तीनों स्तर पर राजनीतिक और आर्थिक संदेश देता दिखा है। करीब 9.13 लाख करोड़ रुपये का यह बजट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस कार्यकाल का अंतिम पूर्ण बजट है, ऐसे में इसकी राजनीतिक अहमियत भी साफ है क्योंकि अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। योगी सरकार ने इस बजट को सुरक्षित नारी, सक्षम युवा, खुशहाल किसान, हर हाथ को काम और तकनीक आधारित समृद्धि की थीम से जोड़ा है। हम आपको बता दें कि नई योजनाओं के लिए 43,565 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान और पूंजीगत व्यय पर दो लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का जोर इस बात का संकेत है कि सरकार सड़क, सेतु, स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग और डिजिटल ढांचे पर आक्रामक निवेश जारी रखना चाहती है। पूंजीगत व्यय को रोजगार सृजन का इंजन मानते हुए यूपी सरकार का दावा है कि इससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।
जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती गांव में मिला पाकिस्तानी एयरलाइंस (PIA) का गुब्बारा, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में एक बार फिर संदिग्ध गतिविधि देखने को मिली है। बुधवार को कठुआ जिले के एक सीमावर्ती गांव में पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) के लोगो वाला एक गुब्बारा बरामद हुआ है। इस घटना के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है। पिछले साल, जम्मू शहर में पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के लोगो वाला ऐसा ही एक संदिग्ध हवाई जहाज के आकार का गुब्बारा मिला था। अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) और नियंत्रण रेखा (LoC) के पास जम्मू, कठुआ, सांबा, राजौरी और पुंछ जिलों में इस तरह के गुब्बारे मिलना अब एक नियमित लेकिन चिंताजनक घटना बन गई है।
मोहाली में हड़कंप! 16 निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में कुछ नहीं मिला
पंजाब के मोहाली में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब शहर के 16 प्रतिष्ठित निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने तुरंत स्कूलों को खाली कराया और गहन तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है। धमकी भरे ईमेल के स्रोत का पता लगाने के लिए मामले को मोहाली के फेज-7 स्थित साइबर पुलिस थाने को सौंप दिया गया है। तकनीकी टीमें अब आईपी एड्रेस और ईमेल के ओरिजिन की जांच कर रही हैं।
Humayun Kabir का बड़ा संकल्प, Murshidabad में बनेगी 'बाबरी मस्जिद', बोले- कोई हमें रोक नहीं सकता
जन उन्नयन पार्टी (जेयूपी) के प्रमुख हुमायूं कबीर ने बुधवार को मुर्शिदाबाद के रेजिनगर में बनने वाली नई मस्जिद के निर्माण का शुभारंभ किया। इस मस्जिद का नाम 'बाबरी मस्जिद' रखा जाएगा और उन्होंने घोषणा की कि यह परियोजना अगले दो वर्षों में पूरी हो जाएगी। उन्होंने अपने साथ खड़े लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में प्रस्तावित नई मस्जिद का निर्माण आज से शुरू होगा। जन उन्नयन पार्टी के प्रमुख हुमायूं कबीर इस मस्जिद का नाम 'बाबरी मस्जिद' रखना चाहते हैं।
HIGHLIGHT South Africa vs Afghanistan T20 World Cup | डबल सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका की ऐतिहासिक जीत, ये रही मैच की बड़ी बातें-
दक्षिण अफ्रीका की तरफ से लुंगी एनगिडी ने सुपर ओवर किया जिसमें अफगानिस्तान ने 17 रन बनाए। इसमें अजमतुल्लाह उमरजई का एक छक्का और दो चौके शामिल हैं। दक्षिण अफ्रीका ने फजलहक फारुकी के ओवर में एक विकेट पर 17 रन बनाए। ट्रिस्टन स्टब्स ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर स्कोर बराबर किया। उमरजई दूसरा सुपर ओवर करने के लिए आए जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने डेविड मिलर के दो छक्कों की मदद से 23 रन बनाए। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज ने पहली दो गेंद पर कोई रन नहीं दिया और मोहम्मद नबी को आउट किया। गुरबाज ने इसके बाद लगातार तीन छक्के लगाए लेकिन आखिरी गेंद पर वह आउट हो गए। इस जीत से दक्षिण अफ्रीका के दो मैच में चार अंक हो गए हैं जबकि अफगानिस्तान की यह लगातार दूसरी हार है। उसे अगले चरण में जाने के लिए न सिर्फ अपने बाकी बचे दोनों मैच जीतने होंगे बल्कि अन्य मैच के परिणाम भी अनुकूल रहने के लिए दुआ करनी होगी।
Abhishek Sharma अस्पताल में भर्ती, नामीबिया के खिलाफ खेलना संदिग्ध, पाकिस्तान मैच पर सस्पेंस
भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे और विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को लेकर एक चिंताजनक खबर सामने आई है। पेट में संक्रमण (Stomach Infection) के कारण उन्हें दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीमारी के चलते उनका बृहस्पतिवार को नामीबिया के खिलाफ होने वाले टी20 विश्व कप मैच में खेलना अब लगभग नामुमकिन लग रहा है। यह विस्फोटक सलामी बल्लेबाज पिछले दो दिन से यहां अस्पताल में भर्ती है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने कहा, ‘‘अभिषेक को पेट में संक्रमण के कारण दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समस्या का पता लगाने के लिए कुछ जांच की जा रही हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें अस्पताल से आज छुट्टी मिलेगी या नहीं लेकिन उनके नामीबिया के खिलाफ मैच खेलने पर फिलहाल संशय बना हुआ है।’’
Canada Mass Shooting: PM Modi बोले- 'गहरे सदमे में हूं', भारत ने दिया एकजुटता का संदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कनाडा में हुए स्कूल में गोलीबारी की घटना के पीड़ितों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और इस त्रासदी पर गहरा दुख जताते हुए कनाडा के लोगों के साथ भारत की एकजुटता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि कनाडा में हुई इस भयावह गोलीबारी से मैं बेहद स्तब्ध हूं। मैं अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। इस दुख की घड़ी में भारत कनाडा के लोगों के साथ खड़ा है।
Epstein Files का सबसे बड़ा पर्दाफाश! Ro Khanna ने खोले 6 नए नाम, Justice Department पर लगाए गंभीर आरोप
जेफ्री एपस्टीन का मामला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अब इस कहानी में एक नया मोड़ आया है, जहाँ दो अमेरिकी सांसदों डेमोक्रेट रो खन्ना और रिपब्लिकन थॉमस मैसी ने जासूसी फिल्मों के अंदाज में सीधे न्याय विभाग (DOJ) में घुसकर वो राज निकाल लिए हैं जिन्हें दबाने की कोशिश की जा रही थी। रो खन्ना ने आरोप लगाया है कि कई "ताकतवर और अमीर" लोगों को बचाने के लिए फाइलों के साथ छेड़छाड़ की गई है। इसलिए रो खन्ना और थॉमस मैसी ने संसद में इस मुद्दे को उठाया और उससे पहले दोनों ने खुद जस्टिस डिपार्टमेंट जाकर इस मुद्दे पर जांचपड़ताल की ताकि सबूत सबके सामने आ सकें।
मुश्किल में राजपाल यादव! सलमान खान, अजय देवगन और नवाजुद्दीन आए साथ, जानें कब मिल सकती है जमानत
अपनी कॉमेडी से करोड़ों लोगों को हंसाने वाले बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। 5 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में फंसे अभिनेता ने 5 फरवरी को दिल्ली की तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया था। हालांकि, इस संकट की घड़ी में पूरी फिल्म इंडस्ट्री उनके समर्थन में खड़ी नजर आ रही है। सरेंडर करने से पहले उन्होंने कोर्ट में एक इमोशनल बयान दिया। राजपाल यादव ने कहा, 'सर, मैं क्या करूं? मेरे पास पैसे नहीं हैं, मुझे कोई सॉल्यूशन नहीं दिख रहा है। हम सब यहां अकेले हैं, मुझे इस प्रॉब्लम से खुद ही निपटना होगा।' राजपाल यादव का बयान वायरल होने के बाद सोनू सूद उनकी मदद के लिए आगे आए। अब सलमान खान से लेकर अजय देवगन और वरुण धवन तक बॉलीवुड स्टार्स यह साबित कर रहे हैं कि फिल्म इंडस्ट्री उनके साथ खड़ी है। इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में राजपाल यादव के मैनेजर बेल गोल्डी ने बड़े खुलासे किए।
अन्य न्यूज़















