10 साल पुराना हो गया है Aadhar card? UIDAI फ्री में अपडेट करने का दे रही है मौका

Aadhar card
प्रतिरूप फोटो
Google Creative Common

UIDAI ने अपने ट्वीट के जरिए आधार कार्ड से जुड़ी एक महत्वपूर्ण जानकारी सांझा किया है। यूनिक आईडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) बिना शुल्क के 14 जून 2023 तक आधार अपडेट कराने की सुविधा दी है।

'मेरा आधार, मेरी पहचान' आधार कार्ड का यह टैगलाईन खुद ही अपनी महत्व को दर्शाती है। आज के समय में आधार कार्ड लोगों की पहचान का सबसे बड़ा जरिया बन चुका है। आज छोटे से बड़े कोई भी काम हो वहां आधार कार्ड की जरुरत पड़ती है। आधार सिर्फ हमारी पहचान का जरूरी दस्तावेज ही नहीं है, बल्कि इसके बिना कोई भी वित्तीय काम करना मुश्किल है। इसकी उपयोगिता को देखते हुए इसका अपडेट होना अपने आप में ही अनिवार्य हो जाता है। UIDAI ने अपने ट्वीट के जरिए आधार कार्ड से जुड़ी एक महत्वपूर्ण जानकारी सांझा किया है। यूनिक आईडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) बिना शुल्क के 14 जून 2023 तक आधार अपडेट कराने की सुविधा दी है।

आधार एनरोलमेंट एंड अपडेट रेगुलेशन, 2016 के अनुसार निवासी आधार के लिए नामांकन की तारीख से प्रत्येक 10 वर्ष पूरे होने पर आधार में अपने सहायक दस्तावेजों को कम से कम एक बार पहचान का प्रमाण (पीओआई) प्रस्तुत करके अपडेट कर सकते हैं। UIDAI ने अपने ट्वीट में बताया है कि आधार डॉक्यूमेंट्स को अपडेट करने के लिए अब कार्ड धारकों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। ये फ्री सेवा 15 मार्च से लेकर 14 जून 2023 तक जारी रहेगी। अथॉरिटी की ओर से भी कार्डधारकों को लगातार अलर्ट किया जा रहा है। अब इस काम में तेजी लाने के मद्देनजर सेवाओं को मुफ्त कर दिया गया है।

कैसे करें अपडेट? 

 आप दो तरीके से अपना आधार कार्ड अपडेट कर सकते हैं। 

स्थायी नामांकन केंद्र पर जाकर: uidai.gov.in वेबसाइट पर जाएं और वहां पर “Locate Enrolment Center” पर क्लिक करके पास का  एनरोलमेंट सेंटर खोजें।

आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए एक तरीका आधार पोर्टल है। आधार कार्ड होल्डर को अभी तक अपने कार्ड में किसी भी तरह का कोई अपडेट कराने के लिए ऑनलाइन 25 रुपये और ऑफलाइन 50 रुपये का शुल्क देना होता था। यानी अगर आप आधार केंद्र (Aadhaar Center) पर जाकर डॉक्यूमेंट अपडेट कराते थे तो 50 रुपये चार्ज लगता था। वहीं इस काम को अगर Aadhaar Portal के जरिए करते थे तो फिर 25 रुपये की फीस देनी होती थी। इसे अब तीन महीने के लिए फ्री कर दिया गया है।

दूसरा तरीका सेल्फ सर्विस अपडेट पोर्टल (एसएसयूपी) है। सेल्फ सर्विस अपडेट पोर्टल का ऑनलाइन उपयोग करके: uidai।gov।in पर  “Update Aadhaar Details (Online)” पर क्लिक करें।

ऑनलाइन आधार कैसे करें अपडेट 

1. uidai.gov.in पर जाएं

2. ‘My Aadhaar’ टैब पर जाए और ‘Update Demographics Data and Check status’ पर क्लिक करें।

3. इसके बाद आपको दूसरी वेबसाइट पर रीडायरेक्ट किया जाएगा। वहां आपको  https://myaadhaar।uidai।gov।in पर क्लिक करना होगा।

4. अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें और ‘Send OTP’ पर क्लिक करें। आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) भेजा जाएगा। 

5. लॉग इन करने के बाद, ’Update Aadhaar Online’ सेलेक्ट करें। ऐसा करने के बाद आपको कई दिशानिर्देश मिलेंगे। आप उन्हें अच्छी तरह से पढ़ लें और  ‘Proceed to update Aadhaar’ पर क्लिक करें। 

6. वह डेटा फिल्ड चुनें जिसे आप अपडेट करना चाहते हैं। ध्यान रखें कि आपको आधार कार्ड में अपडेट किए जाने वाले नए पते का प्रमाण अपलोड करना होगा। ‘Proceed to update Aadhaar’ पर क्लिक करें।

7. सही जानकारी डालने के बाद रिक्वेस्ट सबमिट करें।

8. इसके बाद आप भुगतान पोर्टल पर रीडायरेक्ट हो जाएंगे। वहां आपको पता अपडेट करने के लिए 50 रुपये का भुगतान करना होगा। 

इसे भी पढ़ें: Gold Outlook 2023: कहां तक पहुंच सकते है सोने के दाम? जानिए बाजार का हाल

आधार कार्ड अपडेट करते समय ये जरूरी है कि आधार कार्ड पर दी गई जानकारी पूरी तरह से ठीक होनी चाहिए। इसमें कोई भी गलती आपके लिए मुसीबत बन सकती है। ऑफलाइन अपडेट कराने के लिए आपको अपने नजदीकी आधार केंद्र पर विजिट करना होगा। UIDAI के अनुसार, आप आसानी से डेमोग्राफिक विवरण (नाम, पता, जन्म की तारीख, लिंग, मोबाइल व ईमेल) देकर अपडेट करवा सकते हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़