अमेरिका ने भारत से ताजे अंगूर आयात करने का दिलाया भरोसा: सरकार

america-assures-allowing-import-of-table-grapes-from-india
[email protected] । Oct 18 2018 2:44PM

कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने बुधवार को बताया कि अमेरिका ने भारत से अंगूर करने का भरोसा दिया है और शीघ्र ही वह आयात का रास्ता बनाएगा।

नई दिल्ली। कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने बुधवार को बताया कि अमेरिका ने भारत से अंगूर करने का भरोसा दिया है और शीघ्र ही वह आयात का रास्ता बनाएगा। सिंह ने इस मुद्दे पर भारत में अमेरिका के राजदूत केनेथ आई जस्टर के साथ बैठक में चर्चा की। एक सरकारी बयान में कहा गया है कि बैठक में सिंह ने भारत से ताजा अनार दानों के आयात पर अमेरिका द्वारा लगाए गए हालिया प्रतिबंध के बारे में भी चर्चा की और भारत से फलों के आयात पर लगे प्रतिबंध हठाने का अनुरोध किया। ताजा अंगूर के संबंध में मंत्री ने कहा कि अमेरिका ने अंगूर के उत्पादन के लिए भारत द्वारा अपनाई गई प्रणाली के प्रति अपनी संतुष्टि व्यक्त की है।

उन्होंने कहा, "अमेरिका ने अमेरिकी बाजारों में भारतीय वस्तुओं को प्रवेश देने से संबंधित संशोधन को त्वरित रूप से अंतिम रूप देने का आश्वासन दिया ताकि नवंबर 2018 की फसल तक अमेरिका में भारतीय ताजा अंगूर का निर्यात संभव हो सके।" उन्होंने कहा कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य अमेरिका के साथ परस्पर लाभकारी व्यापार और आर्थिक साझेदारी के लिए नए अवसर पैदा करना था ताकि भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा सके।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़