Railway Employees को दशहरा से पहले मिला तोहफा, 78 दिन के PLB को मंजूरी

Railway Employees को दशहरा से पहले मिला तोहफा, 78 दिन के PLB को मंजूरी
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 11.40 लाख से अधिक गैर-राजपत्रित रेल कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के उत्पादकता आधारित बोनस को हरी झंडी दे दी है। इस फैसले पर सरकार के 2,009.61 करोड़ रुपये खर्च होंगे और प्रत्येक पात्र कर्मी को अधिकतम 17,951 रुपये मिलेंगे। यह राशि दुर्गा पूजा और दशहरा की छुट्टियों से पहले ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट और स्टेशन मास्टर समेत विभिन्न ग्रुप सी कर्मियों को मिलेगी।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 11,40,770 रेल कर्मचारियों को 78 दिन के उत्पादकता आधारित बोनस के भुगतान को मंजूरी दी है। सरकार ने बुधवार को बताया कि कर्मचारियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिए जाने वाले इस बोनस पर 2,009.61 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पात्र रेल कर्मचारियों को उत्पादकता आधारित बोनस (पीएलबी) का भुगतान हर साल ‘दुर्गा पूजा’ और ‘दशहरा’ की छुट्टियों से पहले किया जाता है।

सरकार ने कहा, ‘‘इस साल भी करीब 11.40 लाख गैर-राजपत्रित रेल कर्मचारियों को 78 दिन के वेतन के बराबर पीएलबी दिया जा रहा है। यह बोनस रेल कर्मचारियों को रेलवे के प्रदर्शन में सुधार के लिए काम करने को प्रोत्साहित करता है।’’ सरकार ने कहा, ‘‘प्रत्येक पात्र रेल कर्मचारी को 78 दिन के लिए अधिकतम 17,951 रुपये का भुगतान किया जाएगा।’’ यह राशि रेलवे के विभिन्न श्रेणियों के कर्मचारियों को दी जाएगी। इनमें ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर (गार्ड), स्टेशन मास्टर, पर्यवेक्षक, तकनीशियन, तकनीशियन सहायक, पॉइंट्समैन, मंत्रालयी कर्मचारी और समूह ‘सी’ के अन्य कर्मचारी शामिल हैं।

सरकार ने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 में रेलवे का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा। रेलवे ने रिकॉर्ड 167 करोड़ टन माल की ढुलाई की। इस दौरान रेल यात्रियों की संख्या भी अच्छी-खासी रही।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़