वर्ष 2021 तक भारत के शीर्ष-10 मीडिया बाजारों में एक होने की उम्मीद

expected-to-be-one-of-india-s-top-10-media-markets-by-2021
[email protected] । Apr 1 2019 11:30AM

कुछ अनुमानों के आधार पर भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ता ओटीटी बाजार है। 2022 तक ओटीटी बाजार में भारत शीर्ष 10 में शामिल होगा। ओटीटी से आशय ‘ओवर द टॉप’से है। आमतौर पर इसे ऑनलाइन मनोरंजन के रूप में समझा जाता है।

नयी दिल्ली। दुनियाभर में 2021 तक देश के शीर्ष-10 मनोरंजन और मीडिया बाजारों में से एक बनने की उम्मीद है। एसोचैम और पीडब्ल्यूसी के एक संयुक्त अध्ययन में यह बात सामने आयी है। अध्ययन में कहा गया है कि 2021 तक देश में मीडिया और मनोरंजन पर प्रति व्यक्ति व्यय 32 डॉलर यानी 2,080 रुपये होने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें: नोटबंदी के बाद कर अपराध से जुड़े संदिग्ध लेनदेन में 14 गुणा वृद्धि: FIU

कुछ अनुमानों के आधार पर भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ता ओटीटी बाजार है। 2022 तक ओटीटी बाजार में भारत शीर्ष 10 में शामिल होगा। ओटीटी से आशय ‘ओवर द टॉप’से है। आमतौर पर इसे ऑनलाइन मनोरंजन के रूप में समझा जाता है।

इसे भी पढ़ें: DLF के QIP को दोगुना अभिदान, 3,200 करोड़ रुपये जुटाने में मिलेगी मदद

इसमें मांग करने पर मनोरंजन सामग्री की आपूर्ति के रूप में भी देखा जाता है। देश में मीडिया बाजार 2017 में 30.36 अरब डॉलर का रहा जो 2022 में 52.68 अरब डॉलर होने की उम्मीद है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़