Flipkart ने मार्च-मई 2021 में की 23,000 नयी भर्तियां, सप्लाई चैन हुई और मजबूत

flipkart

फ्लिपकार्ट ने 23,000 नयी भर्तियों के साथ आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत किया है।फ्लिपकार्ट आपूर्ति श्रृंखला के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेमंत बद्री ने कहा, ‘‘लोग वायरस से लड़ने के लिए घर के अंदर ही रह रहे हैं, और देश भर में ई-कॉमर्स सेवाओं की मांग बढ़ रही है।

बेंगलुरु। ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने मंगलवार को कहा कि उसने अपनी आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने के लिए मार्च-मई 2021 के दौरान देश भर में वितरण अधिकारियों सहित विभिन्न क्षमताओं में 23,000 लोगों को भर्ती किया है। फ्लिपकार्ट आपूर्ति श्रृंखला के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेमंत बद्री ने कहा, ‘‘लोग वायरस से लड़ने के लिए घर के अंदर ही रह रहे हैं, और देश भर में ई-कॉमर्स सेवाओं की मांग बढ़ रही है।

इसे भी पढ़ें: आर्थिक क्षेत्र में गिरावट को थामने के लिए रिजर्व बैंक ने जारी किए नए सुझाव

इससे हमारी आपूर्ति श्रृंखला का विस्तार जरूरी हो गया और हजारों रोजगार के अवसर पैदा हो रहे है।’’ कंपनी ने एक बयान में कहा कि वह सीधी भर्ती के लिए आपूर्ति श्रृंखला के विभिन्न पहलुओं से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चला रही है। ये प्रशिक्षण कार्यक्रम व्हॉट्सएप, जूम और हैंगआउट जैसे मोबाइल ऐप के साथ ही फ्लिपकार्ट के अपने मंच के जरिये भी संचालित किए जा रहे हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़