G-20 देशों ने अक्टूबर 2019 के मध्य से मई 2020 के मध्य तक 154 नये व्यापार और व्यापार संबंधित उपाय किये

wto

जी-20 देशों ने अक्टूबर 2019 के मध्य से मई 2020 के मध्य तक 154 नये व्यापार और व्यापार संबंधित उपाय किये। इसमें से 95 आयात को सुगम बनाने तथा 59 आयात पर पाबंदी लगाने से जुड़े थे। इन उपायों में 93 (करीब 60 प्रतिशत) कोविड-19 महामारी से जुड़े थे।

नयी दिल्ली। जी-20 देशों ने अक्टूबर 2019 के मध्य से मई 2020 के मध्य तक आयात पाबंदी और कड़ी सीमा शुल्क प्रक्रिया समेत 59 व्यापार प्रतिबंधात्मक कदम उठाये हैं। विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है। जी-20 सदस्य देशों में भारत, अर्जेन्टीना, आस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, जापान, रूस, ब्रिटेन और अमेरिका समेत अन्य शामिल हैं। 

इसे भी पढ़ें: चीनी सामान के बहिष्कार की गूंज के बीच व्यापारी संगठन ने कहा-पड़ोसी का माल सस्ता नहीं होता

रिपार्ट के अनुसार, ‘‘जी-20 देशों ने अक्टूबर 2019 के मध्य से मई 2020 के मध्य तक 154 नये व्यापार और व्यापार संबंधित उपाय किये। इसमें से 95 आयात को सुगम बनाने तथा 59 आयात पर पाबंदी लगाने से जुड़े थे। इन उपायों में 93 (करीब 60 प्रतिशत) कोविड-19 महामारी से जुड़े थे। इसमें कहा गया है कि आलोच्य अवधि में शुल्क में वृद्धि, आयात प्रतिबंध, कड़ी सीमा शुल्क प्रक्रिया, नियार्त शुल्क और अन्य उपाय किये गये। इससे जी-20 देशों का 2.8 प्रतिशत व्यापार प्रभावित हुआ है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़