Sundar Pichai Birthday: Sundar Pichai ने कैसे Google के CEO बन दुनिया में मनवाया लोहा, पढ़ें पूरी कहानी

Sundar Pichai Birthday
Instagram

आज ही के दिन यानी की 10 जून को दिग्‍गज टेक्‍नोलॉजी कंपनी गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। सुंदर पिचाई ने काबिलियत के दम पर खूब दौलत, शोहरत और नाम कमाया है।

आज ही के दिन यानी की 10 जून को दिग्‍गज टेक्‍नोलॉजी कंपनी गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। सुंदर पिचाई ने काबिलियत के दम पर खूब दौलत, शोहरत और नाम कमाया है। साल 2015 में सुंदर पिचाई आईटी कंपनी गूगल के सीईओ बने थे। वह पहले भारतीय मूल के नागरिक थे, जिनको गूगल में सबसे बड़ी जिम्मेदारी मिली है। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर सुंदर पिचाई के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

जन्म और परिवार

तमिलनाडु में 10 जून 1972 को सुंदर पिचाई का जन्म हुआ था। उनका असली नाम पिचाई सुंदरराजन है। वह चेन्नई में पले बढ़े हैं और उनके पिता एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर थे। वहीं उनकी मां स्टेनोग्राफर के रूप में काम करती थीं। साल 1993 में वह अमेरिका चले गए और स्टैनफोर्ड से मास्टर डिग्री हासिल की थी।  MBA की डिग्री के लिए यूनिवर्सिटी ऑफ पेन्सिलवेनिया के व्हार्टन स्कूल में पढ़ाई की थी।

गूगल के सीईओ

साल 2004 में सुंदर पिचाई ने गूगल ज्वॉइन किया था। उन्होंने गूगल टूलबार और क्रोम को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कुछ सालों में गूगल क्रोम दुनिया का सबसे पॉपुलर इंटरनेट ब्राउजर बन गया। साल 2014 में पिचाई को गूगल के सभी प्रोडक्ट और प्लेटफॉर्म से जुड़ी जरूरी जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

इस दौरान पिचाई के पास लोकप्रिय प्रॉडक्ट्स जैसे गूगल टूलबार, गैजेट्स, गूगल पैक, क्रोम, डेस्कटॉप सर्च, गूगल गियर्स, फायरफॉक्स एक्सटेंशन आदि चार्ज रहा। फिर साल 2015 में उनको गूगल का सीईओ बनाया गया।

All the updates here:

अन्य न्यूज़