फ्रांस में मध्यकालीन युग के सिक्कों का बड़ा खजाना मिला

Huge medieval treasure trove unearthed in France

पुरातत्वविदों ने बताया कि यह पहली बार है जब किसी बंद परिसर से एक साथ इतनी बड़ी संख्या में चांदी के मध्ययुगीन सिक्के और सोने के सिक्के मिले हैं।

लंदन। फ्रांस के चर्च एबी ऑफ क्लनी से सोने की वस्तुओं और 2,000 से ज्यादा चांदी के सिक्कों समेत मध्यकालीन युग का बड़ा खजाना मिला है। पुरातत्वविदों ने बताया कि यह पहली बार है जब किसी बंद परिसर से एक साथ इतनी बड़ी संख्या में चांदी के मध्ययुगीन सिक्के और सोने के सिक्के मिले हैं। फ्रांस में नेशनल सेंटर फॉर साइंटिफिक रिसर्च (सीएनआरएस) के शोधकर्ताओं ने सितंबर के मध्य में एबी ऑफ क्लनी में खुदाई की, जिस दौरान यह खजाना मिला।

शोधकर्ताओं ने पाया कि एबी ऑफ क्लनी से फ्रांसिसी मुद्रा के 2,200 से ज्यादा चांदी के सिक्के मिले और संभवत: ये सिक्के 12वीं सदी के हैं। ये सिक्के कपड़े के एक थैले में रखे थे और कुछ सिक्कों पर कपड़े के अवशेष भी मिले हैं। उन्हें चांदी के सिक्कों के बीच एक थैले में से 21 इस्लामिक सोने की दिनार भी मिलीं जो अल्मोराविद राजवंश के अली इब्न यूसुफ (1106 से 1143) के शासन के समय के हैं। शोधकर्ताओं ने बताया कि खजाने में मिली वस्तुएं बेहद कीमती हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़