भारत का ई-खुदरा बाजार 2028 तक 160 अरब डॉलर से अधिक होने का अनुमान

e commerce
प्रतिरूप फोटो
Creative Commons licenses

इसके मुताबिक 2023 में ई-खुदरा बाजार लगभग 57-60 अरब डॉलर (4.75 लाख करोड़ रुपये से पांच लाख करोड़ रुपये) होने की उम्मीद है। इस तरह इसमें 2020 के बाद से हर साल लगभग 8-12 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है। इस समय तक लगभग 24 करोड़ का वार्षिक खरीदार आधार होगा।

भारत में ई-खुदरा बाजार 2028 तक 160 अरब अमेरिकी डॉलर (13 लाख करोड़ रुपये से अधिक) को पार कर सकता है। बेन एंड कंपनी ने फ्लिपकार्ट के साथ मिलकर तैयार की गई एक रिपोर्ट में बुधवार को यह बात कही।

इसके मुताबिक 2023 में ई-खुदरा बाजार लगभग 57-60 अरब डॉलर (4.75 लाख करोड़ रुपये से पांच लाख करोड़ रुपये) होने की उम्मीद है। इस तरह इसमें 2020 के बाद से हर साल लगभग 8-12 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है। इस समय तक लगभग 24 करोड़ का वार्षिक खरीदार आधार होगा। बे

न के भागीदार और वरिष्ठ अधिकारी अर्पण सेठ ने एक बयान में कहा, ‘‘किफायती डेटा, बेहतर लॉजिस्टिक, फिनटेक बुनियादी ढांचा और मजबूत डिजिटल उपभोक्ता पारिस्थितिकी तंत्र के चलते भारत के ई-रिटेल उद्योग की दीर्घकालिक बुनियाद मजबूत है।’’ बयान में कहा गया कि बाजार 2028 तक 23-25 की वृद्धि दर के साथ 160 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक हो सकता है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़