Mahindra & Mahindra की जुलाई बिक्री 26 प्रतिशत बढ़कर 1,03,860 इकाई पर पहुंची

Mahindra And
AI Image

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड की कुल वाहन बिक्री जुलाई में 26 प्रतिशत बढ़कर 1,03,860 इकाई हो गई है। कंपनी के घरेलू बाजार में यूटिलिटी वाहनों और वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में भी अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

नयी दिल्ली, एक अगस्त महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) लिमिटेड की कुल वाहन बिक्री जुलाई में 26 प्रतिशत बढ़कर 1,03,860 इकाई हो गई। कंपनी ने शनिवार को बताया कि जुलाई 2026 के दौरान घरेलू बाजार में यूटिलिटी व्हीकल (यूवी) की बिक्री 20 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 60,048 इकाई रही, जो जुलाई 2025 में 49,871 इकाई थी। एमएंडएम ने बताया कि जुलाई में कंपनी की घरेलू वाणिज्यिक वाहन बिक्री 23 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 25,204 इकाई रही।

कंपनी ने बताया कि जुलाई 2026 में उसका कुल निर्यात 47 प्रतिशत बढ़कर 4,070 इकाई रहा, जबकि एक साल पहले समान अवधि में यह 2,774 इकाई था। महिंद्रा एंड महिंद्रा के वाहन प्रभाग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नलिनीकांत गोलागुंटा ने कहा कि कंपनी के पूरे उत्पाद पोर्टफोलियो में मजबूत मांग के बल पर जुलाई में सभी श्रेणियों में बेहतर प्रदर्शन देखने को मिला और कुल बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई।

All the updates here:

अन्य न्यूज़