Manipur के चुराचांदपुर में 7.4 किलो Yaba टैबलेट और अफीम बरामद, म्यामां के 3 नागरिक गिरफ्तार

Manipur के चुराचांदपुर में 7.4 किलो Yaba टैबलेट और अफीम बरामद, म्यामां के 3 नागरिक गिरफ्तार
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

मणिपुर पुलिस ने भारत-म्यामां सीमा के पास बेहियांग गांव से तीन विदेशी नागरिकों को भारी मात्रा में मादक पदार्थों के साथ पकड़ा। उनके कब्जे से 7.4 किलोग्राम याबा टैबलेट, तीन किलोग्राम अफीम, तीन मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिलें जब्त की गईं। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस और विदेशी कानून के तहत केस दर्ज किया गया है।

मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में पुलिस ने म्यामां के तीन नागरिकों को गिरफ्तार कर उनके पास से याबा की गोलियां एवं अफीम समेत भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को भारत-म्यामां सीमा के समीप बेहियांग गांव से पौखानपियांग मिलुन (38), लिएनसियानमिनथांग मिलुन (27) और पौखांटुआंग मिलुन (27) को गिरफ्तार किया गया है।

तीनों म्यामां निवासी हैं। मणिपुर में 398 किलोमीटर लंबी भारत -म्यामां अंतरराष्ट्रीय सीमा है, जिसमें से 55 किलोमीटर हिस्से पर बाड़ लगी हुई है। पुलिस ने बताया कि तीनों के पास से लगभग 7.4 किलोग्राम अवैध नशीली दवा याबा और तीन किलोग्राम अफीम जब्त की गई।

पुलिस का कहना है कि उनके पास से तीन मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की गईं। याबा का थाई भाषा में अर्थ ‘खुशमिजाजी दवा’ है। यह उत्तेजना बढ़ाती है और भारत में इसे प्रतिबंधित किया गया है, क्योंकि इसमें मेथामफेटामाइन और कैफीन होता है।

पुलिस ने बताया कि इस बरामदगी के सिलसिले में एनडीपएस कानून और विदेशी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़