Ravi Pradosh Vrat पर शिव परिवार और सूर्य देव की होगी पूजा, जानिए अभिषेक की सही विधि

कार्तिक मास का रवि प्रदोष व्रत 22 नवंबर को रखा जाएगा। यह व्रत भगवान शिव और सूर्य देव की विशेष उपासना के लिए समर्पित है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन विधि-विधान से शिव परिवार की पूजा करने से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं तथा नौकरी और कारोबार में तरक्की मिलती है।
हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है। यह व्रत भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन महादेव की उपासना और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है। हर महीने दो बार आने वाला यह व्रत शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर किया जाता है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, प्रदोष काल में भोलेनाथ की पूजा-अर्चाना करने से जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाती है। इस व्रत के रखने से साधक के जीवन में सुख-समृद्धि बनीं रहती है। प्रदोष व्रत में शिवलिंग पर गंगाजल, दूध और बेलपत्र चढ़ाकर महादेव की पूजा करना बेहद ही शुभ मानी जाती है।
कब है नवंबर का आखिरी प्रदोष व्रत?
हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुल्क पक्ष की त्रयोदशी तिथि 22 नवंबर 2026 को सुबह 4 बजकर 56 मिनट पर आरंभ होगी। इस तिथि का अंत 23 नवंबर को रात 2 बजकर 36 मिनट पर रहने वाला है। उदयातिथि के अनुसार, प्रदोष काल के आधार पर यह व्रत 22 नवंबर, रविवार को रखा जाएगा। इस बार प्रदोष व्रत रविवार को पड़ रहा है, इसलिए इसे रवि प्रदोष व्रत के नाम से जाना जाएगा। भगवान शिव की पूजा के लिए शाम 4 बजकर 59 मिनट से रात 7 बजकर 37 मिनट तक का समय बेहद शुभ रहने वाला है।
रवि प्रदोष व्रत पर इन नियमों का रखें ध्यान
- इस दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान आदि करें। फिर सूर्य देव को जल अर्पित करें और भगवान शिव का ध्यान करते हुए व्रत रखने का संकल्प लें।
- इसके बाद पूजा स्थल को अच्छे से साफ कर लें। अब भगवान शिव की प्रतिमा या शिवलिंग पर पंचामृच से अभिषेक करें। फिर शुद्ध जल अर्पित करें।
- शाम के समय महादेव और माता पार्वती के साथ पूरे शिव परिवार की पूजा करें। शिव चालीसा का पाठ करें इसके बाद आरती उतारें। फिर व्रत की परंपरा के अनुसार ही पूजा के बाद उपवास का पारण करें।
रवि प्रदोष व्रत का धार्मिक महत्व
रविवार के दिन पड़ने वाला प्रदोष व्रत में भगवान शिव के साथ सूर्य देव की उपासना का भी विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन दोनों देवताओं का पूजन करने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मकता आती है। नौकरी और कारोबार में तरक्की की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए यह व्रत विशेष रुप से फलदायी माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, विधि-विधान और सच्चे मन से रवि प्रदोष का उपवास करने से कार्यक्षेत्र में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और तरक्की के रास्ते खुल जाते हैं।
अन्य न्यूज़













