61% परिवारों का खर्च 20% से अधिक बढ़ा, Inflation पर Congress ने केंद्र को घेरा

congress
ANI
अभिनय आकाश । Nov 18 2026 4:30PM

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आवश्यक वस्तुओं के बढ़ते दामों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आर्थिक बोझ बढ़ने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि बढ़ती कीमतों से लोगों का गुजारा मुश्किल हो गया है। वहीं सरकारी आंकड़ों के अनुसार, ईंधन और बिजली के कारण अक्टूबर में थोक तथा खुदरा महंगाई में बढ़ोतरी दर्ज हुई।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए बढ़ती महंगाई का मुद्दा उठाया। उन्होंने सवाल किया कि आर्थिक कुप्रबंधन की कीमत आम लोग कब तक चुकाते रहेंगे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में खड़गे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल के शासन के बाद आम आदमी के लिए अपना गुजारा करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने याद दिलाया कि 2014 में प्रधानमंत्री ने कीमतें कम करने का वादा किया था, लेकिन 2026 तक आते-आते स्थिति यह हो गई है कि लोगों की थाली छोटी होती जा रही है और जेबें खाली होती जा रही हैं। उन्होंने कहा मोदी सरकार के 12 साल, महंगाई का भारी बोझ और बेबस होते लोग! मोदी जी ने महंगाई कम करने का वादा किया था, लेकिन आज हालात ऐसे हो गए हैं कि आम आदमी की थाली छोटी हो रही है, जेबें खाली हो रही हैं और गुजारा करना बेहद मुश्किल होता जा रहा है। 2014 में महंगाई कम करने का वादा किया था, और 2026 में लोगों की जेबों पर डाका डाला जा रहा है।" उन्होंने कई चीजों की कीमतों में हुई भारी बढ़ोतरी का जिक्र किया, जैसे: गेहूं का आटा 21 रुपये से बढ़कर 69 रुपये, अरहर की दाल 75 रुपये से 180 रुपये, सरसों का तेल 102 रुपये से 263 रुपये, दूध 36 रुपये से 85 रुपये और चावल 29 रुपये से 71 रुपये तक पहुंच गया है।

इसे भी पढ़ें: गठबंधन टूटने के बाद Congress से बढ़ी दूरी, Sonia Gandhi के कार्यक्रम से दूर रहे DMK चीफ Stalin

खरगे ने यह भी दावा किया कि अक्टूबर में खाद्य मुद्रास्फीति 8.94% और थोक मुद्रास्फीति 12.29% तक पहुंच गई। उन्होंने एक सर्वेक्षण का हवाला देते हुए कहा कि 61% परिवारों का कहना है कि पिछले साल की तुलना में उनकी जरूरी चीजों पर होने वाला मासिक खर्च 20% से अधिक बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि उसी सर्वेक्षण में यह भी सामने आया है कि 74% लोग गैर-जरूरी खर्चों में कटौती कर रहे हैं। उन्होंने कहा एक सर्वेक्षण के अनुसार, 61% परिवारों का कहना है कि पिछले साल के मुकाबले उनकी रोजमर्रा की जरूरतों पर होने वाला मासिक खर्च 20% से ज्यादा बढ़ गया है। 74% लोगों को गैर-जरूरी खर्चों में कटौती करनी पड़ रही है। मोदी जी, देश की तरक्की का पैमाना आपके भाषणों की लंबाई नहीं, बल्कि आम आदमी की थाली में मौजूद भोजन और उनकी जेब में बची कमाई है।" उन्होंने सवाल किया कि लोग कब तक आपके आर्थिक कुप्रबंधन की कीमत चुकाते रहेंगे। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर में थोक मूल्य मुद्रास्फीति सितंबर के 11.39% से बढ़कर 12.29% हो गई, जिसका मुख्य कारण ईंधन और बिजली की कीमतों में भारी बढ़ोतरी है।

इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi के बोलने से केंद्र को परेशानी, पवन खेड़ा ने साधा BJP पर निशाना


अक्टूबर में ईंधन और बिजली समूह में महंगाई पिछले महीने के 25.85 प्रतिशत से बढ़कर 32.84 प्रतिशत हो गई, जबकि प्राथमिक वस्तुओं (प्राइमरी आर्टिकल्स) की महंगाई 8.67 प्रतिशत से बढ़कर 9.24 प्रतिशत हो गई। वहीं, विनिर्मित उत्पादों (मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स) की महंगाई दर मामूली रूप से घटकर 9.76 प्रतिशत से 9.54 प्रतिशत पर आ गई। मंत्रालय ने बताया कि इस महीने थोक मूल्य महंगाई बढ़ने के मुख्य कारणों में खनिज तेल, कच्चा पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, बिजली, खाद्य वस्तुएं, बुनियादी धातुएं, रसायन और खाद्य उत्पाद शामिल थे। इस बीच, सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) पर आधारित खुदरा महंगाई सितंबर के 5.54 प्रतिशत से बढ़कर अक्टूबर 2026 में 6.09 प्रतिशत हो गई। यह अक्टूबर 2024 (जब यह 6.21 प्रतिशत थी) के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़