NCLT ने Zydus Wellness की पूर्व अनुषंगी के विघटन की याचिका निपटाई

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

राष्ट्रीय कंपनी विधि प्राधिकरण ने जायडस वेलनेस की पूर्व इकाई नेचुरल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की विघटन याचिका का निपटारा करते हुए नए दस्तावेज मांगे हैं। न्यायाधिकरण ने साफ किया कि परिसमापक जरूरी स्पष्टीकरणों के साथ दोबारा आवेदन कर सकता है। कंपनी को अहमदाबाद पीठ का यह आदेश 19 नवंबर को प्राप्त हुआ था।

जायडस वेलनेस लिमिटेड ने कहा कि राष्ट्रीय कंपनी विधि प्राधिकरण (एनसीएलटी) ने उसकी पूर्व अनुषंगी कंपनी नेचुरल (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड की विघटन याचिका का निपटारा कर दिया है और अतिरिक्त स्पष्टीकरण तथा सहायक दस्तावेजी साक्ष्य मांगे हैं। कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को बताया कि एनसीएलटी की अहमदाबाद पीठ का 18 नवंबर का आदेश उसे एक दिन बाद मिला। सूचना के अनुसार प्राधिकरण ने साफ किया कि यह निपटारा नेचुरल (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड (एनआईपीएल) या उसके परिसमापक के नया आवेदन दायर करने के अधिकार को प्रभावित किए बिना किया गया है।

जायडस वेलनेस ने कहा कि ऐसे में परिसमापक जरूरी स्पष्टीकरणों और सहायक दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ विघटन के लिए एक नया आवेदन दायर करेगा। परिसमापक ने मूल रूप से दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता, 2016 के तहत 25 मार्च 2026 को एनआईपीएल के विघटन के लिए याचिका दायर की थी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़