प्रियंका, जतिन, अस्मी ने खेलो इंडिया युवा खेलों में चार-चार स्वर्ण जीते

priyanka-jatin-asmi-win-four-golds-each-at-khelo-india-youth-games
[email protected] । Jan 12 2020 11:23AM

देश के 36 राज्यों और सात केन्द्र शासित प्रदेशों के खिलाड़ियों के बीच चल रही श्रेष्ठता की जंग में महाराष्ट्र सात स्वर्ण और आठ रजत सहित 27 पदकों के साथ तालिका में शीर्ष पर है। छह स्वर्ण सहित 12 पदक के साथ उत्तर प्रदेश दूसरे जबकि दिल्ली पांच स्वर्ण सहित 12 पदक के साथ तीसरे स्थान पर है।

गुवाहाटी। महाराष्ट्र की जिमनास्ट अस्मी अंकुश बडाडे और उत्तर प्रदेश के जतिन कुमार कनोजिया ने शनिवार को यहां खेलो इंडिया युवा खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर अपने व्यक्तिगत पदकों की संख्या चार कर ली। एथलेटिक्स स्पर्धायें शनिवार से शुरू हुई और तुरंत ही सुर्खियों में छा गयी क्योंकि पहले ही दिन सात मीट रिकार्ड टूट गये। मध्य प्रदेश ने तीन स्वर्ण जीतकर अपनी छाप छोड़ी। गुजरात के खिलाड़ियों ने जूडो के आठ में से तीन स्वर्ण अपने नाम किये।

इसे भी पढ़ें: बिक्री में गिरावट के बावजूद 2019 में टॉप Luxury Automobile विक्रेता रही Mercedes-Benz India

देश के 36 राज्यों और सात केन्द्र शासित प्रदेशों के खिलाड़ियों के बीच चल रही श्रेष्ठता की जंग में महाराष्ट्र सात स्वर्ण और आठ रजत सहित 27 पदकों के साथ तालिका में शीर्ष पर है। छह स्वर्ण सहित 12 पदक के साथ उत्तर प्रदेश दूसरे जबकि दिल्ली पांच स्वर्ण सहित 12 पदक के साथ तीसरे स्थान पर है। कनोजिया ने लड़कों के अंडर-17 कलात्मक जिमनास्टिक, फ्लोर एक्सरसाइज और होरिजांटल बार में स्वर्ण पदक जीतने के बाद पैरलल बार में भी अपना परचम लहराया।

इसे भी पढ़ें: TATA मोटर्स की 100 से ज्यादा BS-6 model उतारने की योजना, ऑटो एक्सपो में कुल 26 कारें होगी पेश

मध्यप्रदेश के अर्जुन वासकेल ने लड़कों की अंडर-17 3000 मीटर रेस जीती जबकि विवेक कुमार ने लड़कों की अंडर-17 भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। उत्तराखंड की अंकिता ने बालिका अंडर-21 5000 मीटर स्पर्धा में नया मीट रिकार्ड बनाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अस्मी अंडर 17 लयबद्ध जिमनास्टिक के फाइनल में महाराष्ट्र की ही श्रेया प्रवीण के खिलाफ पिछड़ गईं जिससे वह इस स्पर्धा में पांचवां स्वर्ण पदक जीतने से चूक गई।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़