Richest Woman of India बन गई है सावित्री देवी, अजीम प्रेमजी को पछाड़ा, टॉप 5 में शामिल

Savitri Jindal
प्रतिरूप फोटो
X @KingOnalaja
रितिका कमठान । Dec 12 2023 3:02PM

इस दौरान में उनकी संपत्ति में 42 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली है। बीते दो वर्षों के दौरान विप्रो ने काफी संघर्ष किया है। आंकड़ों के मानें तो दो वर्ष पहले तक अजीम प्रेमजी तीसरे पायदान पर थे मगर वर्ष 2023 में वो तीसरे से छठे पायदान पर पहुंच चुके है।

देश में आए दिन रईसों की सूची में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते रहते है। देश में कई पुरुष अमीरों की सूची में शामिल हैं मगर अब देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल ने नई ऊंचाई हासिल कर ली है। सावित्री जिंदल विप्रो के मालिक अजीम प्रेमजी से भी अधिक अमीर हो गई है। देश के अमीरों की टॉप पांच की लिस्ट में सावित्री जिंदल का भी नाम शामिल हो गया है। जेएसडब्ल्यू की अध्यक्ष सावित्री जिंदल की संपत्ति अब 25 अरब डॉलर हो गई है। बीते दो वर्षों के दौरान सावित्री जिंदल की संपत्ति में 87 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला है।

अगर अजीम प्रेमजी की संपत्ति की बात करें तो इस दौरान में उनकी संपत्ति में 42 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली है। बीते दो वर्षों के दौरान विप्रो ने काफी संघर्ष किया है। आंकड़ों के मानें तो दो वर्ष पहले तक अजीम प्रेमजी तीसरे पायदान पर थे मगर वर्ष 2023 में वो तीसरे से छठे पायदान पर पहुंच चुके है। कंपनी के शेयर 2022 से 2023 के दौरान 42 प्रतिशत तक नीचे गिर गए है।

इस संबंध में ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की रिपोर्ट की मानें तो सावित्री जिंदल, पावर, सीमेंट और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे कई सेक्टर में काम करती है। अजीम प्रेमजी की विप्रो में हिस्सेदारी 62.5 प्रतिशत की है जबकि जेएसडब्लू ग्रुप के पास 37.5 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। आंकड़ों की मानें तो बीते कुछ समय में अजीम प्रेमजी की कंपनी के शेयर नीचे गिरे है और जेएसडब्लू ग्रुप के शेयरों में इजाफा देखने को मिला है।

 

टाटा से मिली मदद

जानकारों का कहना है कि टाटा ग्रूप की कई कंपनियों के शेयर इस दौरान उछले है। यही कारण है कि टाटा ग्रुप में 18.4 प्रतिशत मालिकाना हक रखने वाले शापूर पलोनजी मिस्त्री की संपत्ति में भी इजाफा हुआ है। मिस्त्री की संपत्ति में हुए इजाफे के बाद अब देश में अमीरों की सूची में वो तीसरे पायदान पर है। उनके बाद चौथे नंबर पर एचसीएल टेक्नोलॉजी के शिव नादर है।

 

जानें कौन हैं सावित्री जिंदल

सावित्री जिंदल का जन्म असम के तिनसुकिया में 20 मार्च 1950 को हुआ था। उनकी शादी 1970 में जिंदल ग्रुप के फाउंडर ओमप्रकाश जिंदल से हुई थी। दोनों के नौ बच्चे है। जब सावित्री 55 वर्ष की थी उनके पति की हेलिकॉप्टर क्रैश में मौत हो गई थी। पति के निधन के बाद उन्होंने कारोबार संभाला और उसे ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

 

ये हैं देश के सबसे रईस 10 लोग 

मुकेश अंबानी - 92.12 अरब डॉलर 

गौतम अडानी - 85.15 अरब डॉलर 

शपूर पलोनजी मिस्त्री - 33.6 अरब डॉलर 

शिव नादर - 31.59 अरब डॉलर

सावित्री देवी जिंदल - 24.6 अरब डॉलर

अजीम प्रेमजी - 24 अरब डॉलर

दिलीप शांतिलाल सांघवी - 20.39 अरब डॉलर

राधाकिशन दमानी - 19.42 अरब डॉलर

लक्ष्मी मित्तल - 18.79 अरब डॉलर

कुमार बिरला - 17.19 अरब डॉलर

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़