जानिए आम बजट से पहले शेयर बाजार में कितना रहा उतार-चढ़ाव

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के शनिवार को आम बजट 2020-21 पेश करने से पहले शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स बढ़त लिए रहा। पिछले सत्र के कारोबार में सेंसेक्स 40,723.49 अंक और निफ्टी 11,962.10 अंक पर बंद हुआ था। आरंभिक आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 4,179.12 करोड़ रुपये की शेयर बिकवाली की।
मुंबई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के शनिवार को आम बजट 2020-21 पेश करने से पहले शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स बढ़त लिए रहा। बीएसई का 30 कंपनियों वाला सेंसेक्स सुबह 10 बजकर 17 मिनट पर 84.66 अंक यानी 0.21 प्रतिशत की बढ़त लिए 40,808.15 अंक पर चल रहा है। इसी तरह एनएसई निफ्टी 17.75 अंक यानी 0.15 प्रतिशत बढ़कर 11,979.85 अंक पर चल रहा है।
Sensex at 40,576, down by 140 points ; Nifty at 11,910, down by 126.50 points pic.twitter.com/Jtqngp1GPD
— ANI (@ANI) February 1, 2020
इसे भी पढ़ें: बजट पेश होने से एक दिन पहले ही शेयर बाजारों में आई गिरावट
पिछले सत्र के कारोबार में सेंसेक्स 40,723.49 अंक और निफ्टी 11,962.10 अंक पर बंद हुआ था। आरंभिक आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 4,179.12 करोड़ रुपये की शेयर बिकवाली की। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 3,816.44 करोड़ रुपये का निवेश किया।
इसे भी पढ़ें: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 232 अंक चढ़ा, इस कंपनी को हुआ फायदा
ब्रोकरों के अनुसार, शनिवार को वित्त मंत्री सीतारमण के आम बजट 2020-21 पेश करने से पहले निवेशकों का रुख सावधानी भरा है। इसलिए बाजार में मामूली तेजी देखी गयी है। सभी की निगाह बजट में इस बात पर है कि सरकार आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए क्या उपाय करेगी जबकि उसका राजकोषीय घाटे का लक्ष्य भी बढ़ रहा है। सीतारमण शनिवार को 11 बजे संसद में अपना बजट भाषण शुरू करेंगी।
अन्य न्यूज़
















