RIL चेयरमैन मुकेश अंबानी के घर हुआ नन्हे मेहमान का आगमन, बहु श्लोका ने दिया बेटे को जन्म

mukesh ambani
निधि अविनाश । Dec 10 2020 3:46PM

प्रवक्ता ने कहा भगवान कृष्ण की कृपा और आशीर्वाद से, श्लोका और आकाश अंबानी आज मुंबई में एक बच्चे के अभिभावक बन गए हैं। नीता और मुकेश अंबानी पहली बार दादा-दादी बनकर खुश हैं, उन्होंने धीरूभाई और कोकिलाबेन अंबानी के परपोते का स्वागत किया। नए आगमन से मेहता और अंबानी दोनों परिवारों को बहुत खुशी है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और पत्नी नीता अंबानी के घर एक नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है। बता दें कि श्लोका और आकाश अंबानी एक बच्चे के माता पिता बन गए हैं। अंबानी परिवार के प्रवक्ता के बयान के अनुसार, माँ और बेटा दोनों स्वस्थ हैं। 

इसे भी पढ़ें: अनिल अंबानी की रिलायंस इंफ्राटेल को अब JIO का सहारा, NCLT ने रिजॉल्यूशन प्लान को दी मंजूरी

"प्रवक्ता ने कहा भगवान कृष्ण की कृपा और आशीर्वाद से, श्लोका और आकाश अंबानी आज मुंबई में एक बच्चे के अभिभावक बन गए हैं। नीता और मुकेश अंबानी पहली बार दादा-दादी बनकर खुश हैं, उन्होंने धीरूभाई और कोकिलाबेन अंबानी के परपोते का स्वागत किया। नए आगमन से मेहता और अंबानी दोनों परिवारों को बहुत खुशी है"।

 बता दें कि श्लोका मेहता और आकाश अंबानी बचपन के दोस्त है और इनकी शादी 9 मार्च 2019 को हुई थी जिसमें बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर बिजनेसमैन समेत कई लोग शामिल हुए थे।

All the updates here:

अन्य न्यूज़