भारतीय बाजार ने Google को नए उत्पादों का विकास करने का मौका दिया: सुंदर पिचाई

sunder-pichai-says-scale-of-indian-market-allow-google-to-build-new-products

पिचाई भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक हैं। पिचाई यहां अमेरिका-भारत व्यापार परिषद द्वारा आयोजित ‘इंडिया आइडियाज’ शिखर सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि निजता के मुद्दे को लेकर भारत और अमेरिका एक मानक नियम बनाने में अग्रणी भूमिका निभा सकते हैं जिसमें निजी सूचनाओं की सुरक्षा के साथ मुक्त डिजिटल व्यापार सुनिश्चित किया जा सकता है।

वाशिंगटन। गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचाई का कहना है कि भारतीय बाजार की विशालता ने उनकी कंपनी को इसी देश में अपने कुछ नए उत्पादों का विकास करने का मौका दिया और फिर उन्हें अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाया गया। पिचाई भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक हैं। पिचाई यहां अमेरिका-भारत व्यापार परिषद द्वारा आयोजित ‘इंडिया आइडियाज’ शिखर सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि निजता के मुद्दे को लेकर भारत और अमेरिका एक मानक नियम बनाने में अग्रणी भूमिका निभा सकते हैं जिसमें निजी सूचनाओं की सुरक्षा के साथ मुक्त डिजिटल व्यापार सुनिश्चित किया जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें: गूगल ने वीडियो गेम स्ट्रीमिंग ‘स्टाडिया’ के बारे में जारी किए नए ब्यौरे, सेवा 14 देशों में होगी उपलब्ध

इस अवसर पर उन्हें ‘ग्लोबल लीडरशिप’ (वैश्विक नेतृत्व) सम्मान दिया गया। पिचाई ने कहा कि सामाजिक आर्थिक हालातों और शासन प्रणाली को बेहतर बनाने की दिशा में भारत सरकार ने बहुत अच्छा काम किया है। उसने प्रौद्योगिकी को इसका एक अनिवार्य अंग बनाया है। हमें इसका हिस्सा बनने पर गर्व है। इस अवसर पर नैसडैक की अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी एडेना फ्राइडमैन को भी एक पुरस्कार से नवाजा गया।

इसे भी पढ़ें: गूगल लॉबीइंग सबसे अधिक खर्च करने वाली प्रौद्योगिकी कंपनी है: रपट

एंड्राइड फोन के भारतीय विनिर्माताओं के संदर्भ में पिचाई ने कहा कि हम हर साल फोन को सस्ता बनाने का पूरा ख्याल रखते हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका उपयोग कर सकें। 2004 में बमुश्किल दो ही भारतीय विनिर्माता भारत में फोन बना रहे थे। अब यह संख्या 200 है। उन्होंने कहा कि हमारे उत्पाद एक आधाभूत भूमिका अदा करते रहे हैं। लेकिन अब अधिकाधिक इसका उलट हो रहा है।भारतीय बाजार के आकार ने हमें अब ऐसे उत्पाद विकसित करने का मौका दिया है जो वास्तव में वैश्वक स्तर पर ले जाए जाते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Google के कारोबार में पत्रकारों का अहम योगदान, 2018 में कमाए 4.7 अरब डॉलर

उन्होंने गूगल के डिजिटल भुगतान उत्पाद का जिक्र किया और कहा कि भारत डिजिटल भुगतान की ओर बढ़ रहा था, इसलिए हमने सोचा यह भविष्य के भुगतान (के तरीकों) को आगे बढ़ाने का सबसे सही बाजार है।हमने कोशिश की और इसने अच्छा काम किया। अब हम इसे वैश्विक बाजार में ले जाने पर विचार कर रहे हैं। पिचाई ने कहा कि भारत सिर्फ एक अवसर की तरह नहीं है बल्कि हम भारत में बना भी रहे और वैश्विक बाजार में बेच भ्री रहे हैं। इसलिए यह रोमांचक समय है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़