Tonbo Imaging IPO 15 अक्टूबर से खुलेगा, कंपनी ने तय किया Price Band

Tonbo Imaging
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र की कंपनी टोंबो इमेजिंग इंडिया का 852 करोड़ रुपये का सार्वजनिक निर्गम 15 से 19 अक्टूबर तक खुला रहेगा। कंपनी ने प्रति शेयर 665 से 700 रुपये का मूल्य दायरा निर्धारित किया है। यह निर्गम पूरी तरह 1.22 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश पर आधारित है, जिससे कंपनी को कोई राशि नहीं मिलेगी।

रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माता कंपनी टोंबो इमेजिंग इंडिया ने अपने 852 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 665-700 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है। कंपनी की ओर से सोमवार को जारी सार्वजनिक घोषणा के अनुसार, आईपीओ 15 अक्टूबर को आम निवेशकों के लिए खुलेगा और 19 अक्टूबर को बंद होगा। इस आईपीओ में प्रवर्तकों और मौजूदा निवेशकों की ओर से 1.22 करोड़ शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है।

इसमें कोई नए शेयर जारी नहीं किए जाएंगे। आईपीओ के पूरी तरह बिक्री पेशकश पर आधारित होने के कारण शेयर की बिक्री से कंपनी को कोई राशि नहीं मिलेगी। कंपनी दुनिया भर के रक्षा बलों, कानून प्रवर्तन एजेंसियों, आंतरिक सुरक्षा संगठनों और रक्षा क्षेत्र के मूल उपकरण विनिर्माताओं (ओईएम) को भी उत्पादों की आपूर्ति करती है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़