GATE 2022: IIT खड़गपुर शुरू की परीक्षा की तैयारी, मिल सकती है यह छूट

Gate Exam 2022
जे. पी. शुक्ला । Jun 19 2021 1:33PM

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर, अपने आधिकारिक वेबसाइट पर GATE 2022 आवेदन पत्र ऑनलाइन मोड में जारी करेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, GATE 2022 परीक्षा में इस बार दो नए विषय होंगे - नेवल आर्किटेक्चर एंड मरीन इंजीनियरिंग और जियोमैटिक्स इंजीनियरिंग।

गेट परीक्षा क्या है?

GATE (Graduate Aptitude Test Engineering) एक राष्ट्रीय स्तर की इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा है जो IIT खड़गपुर द्वारा वर्ष 2022 सत्र के लिए आयोजित की जाएगी। प्राधिकरण नया ब्रोशर आईआईटी खड़गपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा। पिछली बार प्राधिकरण ने वर्ष 2014 में गेट परीक्षा आयोजित की थी। गेट स्कोर की सहायता से कोई भी छात्र प्रतिष्ठित आईआईटी/एनआईटी द्वारा प्रस्तावित एम.टेक कार्यक्रम में प्रवेश प्राप्त कर सकता है या शोध कार्यक्रम कर सकता है, पीएसयू में नौकरी प्राप्त कर सकता है या फिर विदेशी विश्वविद्यालयों में उच्च अध्ययन के लिए जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: यूपीएसएसएससी का नोटिस जारी, जानें पीईटी के लिए कैसे करें अप्लाई और जरूरी विवरण

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर, अपने आधिकारिक वेबसाइट पर GATE 2022 आवेदन पत्र ऑनलाइन मोड में जारी करेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, GATE 2022 परीक्षा में इस बार दो नए विषय होंगे- नेवल आर्किटेक्चर एंड मरीन इंजीनियरिंग और जियोमैटिक्स इंजीनियरिंग। इसलिए भारत में IIT, NIT और अन्य केंद्रीय वित्त पोषित तकनीकी संस्थानों (CFTI) में प्रवेश पाने के विकल्प के रूप में उपलब्ध पुराने 27 पेपर की जगह पर इस बार GATE 2022 परीक्षा के लिए कुल 29 पेपर होंगे।

गेट 2022 नोटिफिकेशन 

राष्ट्रीय समन्वय बोर्ड (National Coordination Board) ने बताया  है कि IIT खड़गपुर GATE 2022 परीक्षा का आयोजन संस्थान है जो GATE परीक्षा की सभी शाखाओं के लिए आधिकारिक सूचना जारी करेगा। गेट अधिसूचना 2022 पीडीएफ में परीक्षा से संबंधित सभी विवरण होंगे जैसे गेट परीक्षा तिथि, पंजीकरण, शुल्क, परीक्षा पैटर्न, पात्रता मानदंड, पाठ्यक्रम आदि। GATE 2021 परीक्षा IIT बॉम्बे द्वारा आयोजित की गई थी, जबकि GATE 2020 IIT दिल्ली द्वारा आयोजित की गई थी।

गेट 2022 परीक्षा हाइलाइट्स

- उम्मीद है कि GATE 2022 की अधिसूचना जुलाई 2021 में जारी की जाएगी

- IIT खड़गपुर के निदेशक प्रोफेसर वीरेंद्र कुमार तिवारी GATE 2022 परीक्षा के नए अध्यक्ष हैं

- प्रत्येक दिन दो सत्र - दोपहर से पहले और दोपहर के बाद  होंगे 

- GATE पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) होगा

- दो नए विषय के पेपर शामिल किए गए हैं

- GATE परीक्षा के प्रश्नों में 3 प्रकार के प्रश्न होंगे - बहुचयनित प्रश्न  (Multiple Select Question- MSQs), बहुविकल्पीय प्रश्न (Multiple Choice Questions-MCQ) और संख्यात्मक उत्तर प्रकार (Numerical Answer Type-NAT)

- GATE के उम्मीदवारों के लिए पात्रता मानदंड में ढील दी गई है

- GATE परीक्षा में बैठने के लिए कोई आयु सीमा नहीं है

- आपका गेट स्कोरकार्ड गेट परिणाम की घोषणा की तारीख से तीन साल तक वैध रहेगा 

इसे भी पढ़ें: DSSSB ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए मांगे आवेदन, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू

गेट 2022: महत्वपूर्ण तिथियां

सभी महत्वपूर्ण GATE 2022 परीक्षा तिथियों का उल्लेख नीचे किया गया है। आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि दी गई GATE 2022 तिथियां टेंटेटिव  तिथियां हैं। 

- गेट अधिसूचना 2022                                          : जुलाई 2021 का तीसरा सप्ताह

- गेट आवेदन पत्र 2022                                         : सितंबर 2021 का दूसरा सप्ताह

- गेट पंजीकरण की अंतिम तिथि                                  : नवंबर 2021 का पहला सप्ताह

- विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने की अंतिम तिथि                : अक्टूबर 2021 का पहला सप्ताह

- परीक्षा शहर बदलने की अंतिम तिथि                             : नवंबर 2021 का दूसरा सप्ताह

- गेट प्रवेश पत्र 2022 डाउनलोड तिथि                             : जनवरी 2022 का दूसरा सप्ताह

- गेट परीक्षा तिथि 2022                                        : फरवरी 2022 के पहले से दूसरे सप्ताह तक

- गेट परिणाम दिनांक 2022                                     : मार्च 2022 का तीसरा सप्ताह

गेट 2022 पात्रता मानदंड

निम्नलिखित मानदंड रखने वाले उम्मीदवार GATE में उपस्थित होने के पात्र होंगे: 

1. शैक्षिक योग्यता

GATE 2022 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास निम्नलिखित योग्यता में से कोई एक होना चाहिए। हालांकि गेट 2022 के लिए शैक्षणिक योग्यता में छूट दी गई है।

1. बीई/बी. टेक/बी. फार्मा

2. बी.आर्क

3. बीएससी (अनुसंधान) / बी.एस

4. व्यावसायिक समाज परीक्षा (बी.ई./बी.टेक/बी.आर्क के बराबर)

5. M.Sc./M.A./MCA या समकक्ष

6. एकीकृत एमई/एम.टेक (पोस्ट - बी.एससी)

7. एकीकृत M.Sc./एकीकृत B.S-M.S

8. एकीकृत M.E./M.Tech या दोहरी डिग्री (डिप्लोमा या 10+2 के बाद)

जो छात्र किसी भी स्नातक डिग्री के तीसरे या अंतिम वर्ष में पढ़ रहे हैं, वे अब परीक्षा के लिए पात्र हो सकते हैं। इसके अलावा जिन छात्रों ने इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, वास्तुकला, विज्ञान, वाणिज्य या कला में सरकार द्वारा अनुमोदित किसी भी डिग्री कार्यक्रम को पहले ही पूरा कर लिया है, वे GATE 2022 परीक्षा के लिए उपस्थित होने के पात्र होंगे।

इसे भी पढ़ें: पैथोलॉजी में है सुनहरा भविष्य, ऐसे बनाएं कॅरियर

संशोधित गेट पात्रता मानदंड के अनुसार आपके पास न्यूनतम योग्यता 10+2+3 होनी चाहिए। इसका मतलब यह है कि स्नातक के अंतिम वर्ष के उम्मीदवार भी गेट प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने के पात्र रहेंगे।

उम्मीदवार जो इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, वास्तुकला, विज्ञान, वाणिज्य या कला में स्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं या उत्तीर्ण हैं, वे इस कोर्स  के लिए आवेदन कर सकते हैं।

2. पास प्रतिशत

GATE 2022 के लिए आवेदन करने के लिए कोई न्यूनतम उत्तीर्ण प्रतिशत मानदंड परिभाषित नहीं किया गया है।

3. आयु सीमा

GATE परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं की गयी है।

4. राष्ट्रीयता

GATE 2022 के लिए आवेदन करने के लिए आपके पास भारतीय राष्ट्रीयता होनी चाहिए। नेपाल, बांग्लादेश, सिंगापुर, श्रीलंका, इथियोपिया और संयुक्त अरब अमीरात से संबंधित उम्मीदवार भी GATE 2022 परीक्षा के लिए पात्र हो सकते हैं।

गेट 2022 आवेदन प्रक्रिया

आवेदन का तरीका : ऑनलाइन

भुगतान का प्रकार : नेट बैंकिंग/ क्रेडिट कार्ड/ डेबिट कार्ड

उम्मीदवार GATE 2022 के आवेदन फॉर्म को केवल ऑनलाइन मोड में एक्सेस कर सकेंगे। GATE 2022 के लिए पंजीकरण GATE ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया (GOAPS) के माध्यम से होगा। प्रवेश परीक्षा में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को गेट के लिए पंजीकरण करना होगा, आवश्यक व्यक्तिगत, संपर्क और शैक्षणिक विवरण भरना होगा, स्कैन किए गए दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे और आवश्यक आवेदन शुल्क का भुगतान भी करना होगा। उम्मीदवारों को अंतिम तिथि से पहले GATE 2022 आवेदन पत्र जमा करना होगा।

गेट 2022 पंजीकरण शुल्क

पुरुष (सामान्य, ओबीसी और अन्य)                              : रु. 1,500

एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी                                           : रु. 750

महिला उम्मीदवार                                                            : रु. 750

दुबई और सिंगापुर के अंतर्राष्ट्रीय छात्र                            : US$ 100

अदीस अबाबा, कोलंबो, ढाका और काठमांडू के अंतर्राष्ट्रीय छात्र        : US$  50 

- जे. पी. शुक्ला

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़