UPPSC Civil Judge भर्ती के 365 पदों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, 21 दिसंबर अंतिम तारीख

UPPSC Civil Judge
AI-Generated

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सिविल जज के 365 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार 21 दिसंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 22 से 35 वर्ष तय की गई है।

सरकारी नौकरी की तैयारियों करने वालों के लिए यह खबर बेहद काम की है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सिविल जज की भर्ती के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया 20 नवंबर से शुरु हो चुकी है। इस भर्ती से संबंधित राज्य में सिविल जज के कुल 365 पदों पर भर्ती की जाएगी।

इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आखिरी तारीख 21 दिसबंर 2026 है। इसके अलावा, फॉर्म में सुधार करने की अंतिम तिथि 28 दिसंबर 2026 है।

आयु-सीमा

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए 01 जुलाई, 2026 के आधार पर न्यूनतम आयु 22 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, कैंडीडेट का का जन्म 02 जुलाई, 1992 से पूर्व और 01 जुलाई, 2005 के बाद नहीं होना चाहिए। लेकिन आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में कुछ वर्षों की छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना अनिवार्य है। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 125 रुपये, एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए 65 रुपये निर्धारित है।

कैसे करें अप्लाई?

आपको बता दें कि, यूपीपीएससी सिविल जज भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। आइए आपको बताते कैसे आवेदन करें।

- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in विजिट करें।

- वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सेक्शन पर क्लिक करें।

- इसके बाद मांगी गई सभी जरुरी डिटेल को ध्यान से भरें।

- अब रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करके दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।

- आखिर में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़