IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स कर सकती है बड़ी घोषणा, इस खिलाड़ी को ट्रायल के लिए बुला सकती है

CSK
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Apr 28 2026 3:29PM

चेन्नई के लिए अब हर मैच करो या मरो का होगा। इस बीच उन्होंने मिड सीजन ट्रायल शुरू किया है। चेन्नई इस साल अपने चोटिल खिलाड़ियों की वजह से भी मुश्किल में रही है, नाथन एलिस, खलील अहमद, आयुष अहमद चोट के कारण बाहर हो चुके हैं। एमएस धोनी अभी तक खेले नहीं हैं। चेन्नई सुपर ने खलील के रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है।

चेन्नई सुपर किंग्स धीरे-धीरे जीत की लय को वापस हासिल कर रही है। हालांकि, टीम को अपना पिछला मैच गंवाना पड़ा। चेन्नई के लिए अब हर मैच करो या मरो का होगा। इस बीच उन्होंने मिड सीजन ट्रायल शुरू किया है। चेन्नई इस साल अपने चोटिल खिलाड़ियों की वजह से भी मुश्किल में रही है, नाथन एलिस, खलील अहमद, आयुष अहमद चोट के कारण बाहर हो चुके हैं। एमएस धोनी अभी तक खेले नहीं हैं। चेन्नई सुपर ने खलील के रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है। 

मिज सीजन शुरू हुए इस ट्रायल में फ्रेंचाइजी ने महाराष्ट्र के युवा ऑलराउंडर को बुलाया है। ये खिलाड़ी आयुष वर्तक है जिनकी उम्र महज 21 साल है। रिपोर्ट के अनुसार, वह 27 अप्रैल को चेन्नई पहुंच गया और अब उनका ट्रायल होगा। हालांकि, अभी साफ नहीं है कि वर्तक अकेले ट्रॉयल पर आए हैं और भी खिलाड़ियों को इसमें बुलाया गया है। बड़ी बातये है कि वर्तक ने अभी तक सीनियर लेवल पर क्रिकेट नहीं खेला है।

आयुष वर्तक 21 साल के हैं, जो मुंबई के वसई के रहने वाले हैं। वह दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और मीडियम पेसर हैं। वह ऑक्शन में भी शामिल हुए थे, लेकिन उनपर किसी टीम ने बोली नहीं लगाई थी। वह सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के लिए भी ट्रायरल दे चुके हैं। 

आंकड़ों की बात करें तो आयुष सीके नायडू ट्रॉफी के पिछले सीजन के पहले फेज में वह मुंबई के कप्तान थे। पुरुष टेस्ट ए ट्रॉफी 2025 में मुंबई के लिए खेलते हुए उन्होंने 6 पारियों में 363 चौके जड़े थे। वह इस टूर्नामेंट में दूसरे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज थे। पहले नंबर पर मुकुल चौधरी थे जिन्होंने 39 छक्के लगाए थे। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़