Dhruv Jurel का खुलासा: बुमराह हो या कमिंस, किसी के रसूख से नहीं डरता सूर्यवंशी

Vaibhav Sooryavanshi
ANI
अंकित सिंह । May 28 2026 4:11PM

आईपीएल 2026 में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने अपने बेजोड़ प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया है। टूर्नामेंट के शीर्ष स्कोरर रहे सूर्यवंशी, जसप्रीत बुमराह और पैट कमिंस जैसे दिग्गजों के खिलाफ भी बिना किसी योजना के, सिर्फ अपने अभ्यास और आत्मविश्वास के दम पर खेलते हैं, जिससे वह किसी भी गेंदबाज की प्रतिष्ठा से प्रभावित नहीं होते।

वैभव सूर्यवंशी मौजूदा आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) 2026 में लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं। 15 वर्षीय यह खिलाड़ी फिलहाल टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला खिलाड़ी है और टूर्नामेंट के एलिमिनेटर में क्रिस गेल के सबसे तेज आईपीएल शतक के रिकॉर्ड को तोड़ने के बेहद करीब भी पहुंच गया था। पूरे सीजन में इस युवा खिलाड़ी ने गेंदबाजों को परेशान किया है और इसी सिलसिले में उनके साथी खिलाड़ी ध्रुव जुरेल ने चर्चा के केंद्र में आकर बताया कि मैदान पर रहते हुए वैभव सूर्यवंशी कैसे सोचते हैं।

इसे भी पढ़ें: Heinrich Klaasen और Ishan Kishan ने IPL 2026 में रचा इतिहास, बने 'एलीट क्लब' का हिस्सा

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में ध्रुव जुरेल ने कहा कि वैभव के बारे में मैंने जो सबसे अच्छी बात देखी है, वह यह है कि वह कुछ भी प्लान नहीं करता। क्योंकि वह बहुत अभ्यास करता है और हमेशा खुद पर भरोसा रखता है। जब भी वह मैदान पर खेलने जाता है, तो यही करता है। उसकी सबसे अच्छी बात यही है कि वह खुद पर भरोसा रखता है। उसे जरा भी शक नहीं होता कि मैं यह नहीं कर सकता। उन्होंने आगे कहा कि जब हम किसी अकादमी में जाते हैं, तो हमें बताया जाता है कि ‘गेंदबाज को मत देखो, गेंद को देखो।’ उनका मूलमंत्र है ‘मुझे किसी भी गेंदबाज की परवाह नहीं है।

पंद्रह वर्ष के सूर्यवंशी ने आईपीएल में जसप्रीत बुमराह से लेकर पैट कमिंस तक सभी की बखिया उधेड़ी है। मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड और कैगिसो रबाडा की गेंदों पर भी उन्होंने खूब रन बनाये हैं। जुरेल ने कहा कि वैभव के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि वह कुछ योजना बनाकर नहीं खेलता क्योंकि वह बहुत अभ्यास करता है और उसे खुद पर भरोसा है। उसे खुद पर एक पल को भी संदेह नहीं होता कि वह ऐसा नहीं कर सकेगा। 

इसे भी पढ़ें: T20 World Cup से पहले Team India की अग्निपरीक्षा, England में लय पाने उतरेगी Harmanpreet की सेना

इस सत्र में छह अर्धशतक जमा चुके जुरेल ने कहा कि जब हम अकादमी में जाते हैं तो हमसे कहा जाता है कि गेंदबाज को नहीं , गेंद को देखो। 17 बरस की उम्र में हम हमेशा गेंदबाज को देखते हैं कि यह इतना बड़ा गेंदबाज है लेकिन वैभव सिर्फ गेंद को देखता है। वह किसी गेंदबाज की परवाह नहीं करता।’’ सनराइजर्स हैदराबाद के सहायक कोच जेम्स फ्रेंकलिन ने कहा कि समझ में नहीं आता कि उसे कहां गेंद डाली जाये। हमने उसे फुल लैंग्थ, लेग स्टम्प के भीतर, स्विंग हर गेंद डालकर देखा लेकिन उसने आसानी से खेल ली। पिच भी बल्लेबाजों की मददगार थी।

For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi  at Prabhasakshi. 

All the updates here:

अन्य न्यूज़