'Ishan Kishan ने हमसे मैच छीन लिया', पाकिस्तान के कोच Mike Hesson ने स्वीकार की अपनी रणनीति की विफलता

पाकिस्तान के मुख्य कोच माइक हेसन ने कहा कि बेखौफ होकर खेल रहे ईशान किशन के तूफानी अर्धशतक ने उनकी टीम और भारत के बीच अंतर पैदा किया। किशन की 40 गेंद पर 77 रन की तूफानी पारी की मदद से भारत ने रविवार को यहां पाकिस्तान को 61 रन से हराकर सुपर आठ में जगह पक्की कर ली।
भारत के हाथों 61 रनों की करारी हार के बाद पाकिस्तान के मुख्य कोच माइक हेसन ने माना कि भारतीय सलामी बल्लेबाज ईशान किशन की बेखौफ बल्लेबाजी ही दोनों टीमों के बीच का सबसे बड़ा अंतर साबित हुई। किशन की तूफानी पारी ने न केवल पाकिस्तान की 'स्पिन-प्रधान' रणनीति को ध्वस्त किया, बल्कि उनकी टीम को मानसिक रूप से भी दबाव में डाल दिया।
पाकिस्तान के मुख्य कोच माइक हेसन ने कहा कि बेखौफ होकर खेल रहे ईशान किशन के तूफानी अर्धशतक ने उनकी टीम और भारत के बीच अंतर पैदा किया। किशन की 40 गेंद पर 77 रन की तूफानी पारी की मदद से भारत ने रविवार को यहां पाकिस्तान को 61 रन से हराकर सुपर आठ में जगह पक्की कर ली।
इसे भी पढ़ें: T20 World Cup | पाकिस्तान क्रिकेट में 'महाप्रलय'! भारत से हार के बाद बाबर, शाहीन और शादाब को बाहर करने की उठी मांग
हेसन ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘मुझे लगता है कि वह बेखौफ होकर खेलता है। वह मैदान के दोनों तरफ रन बना सकता है। इसलिए वह सिर्फ लेग साइड तक ही सीमित नहीं है। हम जानते हैं कि वह लेग साइड का मजबूत बल्लेबाज है, लेकिन वह रिवर्स शॉट भी खेल सकता है। इसलिए, अगर विशेष कर पावर प्ले में स्पिन गेंदबाज गेंदबाजी कर रहे हो तो उसे रोकना चुनौती हो सकती है।’’
इसे भी पढ़ें: Satellite Images से ड्रैगन का 'महाविनाशक' प्लान Exposed, Sichuan में बना रहा गुप्त परमाणु बंकर
हेसन ने स्वीकार किया कि किशन ने प्रेमदासा की धीमी पिच पर पाकिस्तान के धीमे गेंदबाजों के खिलाफ 37 गेंदों में 66 रन बनाकर उनकी स्पिन-प्रधान रणनीति को ध्वस्त कर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि जिस तरह से वह शानदार फॉर्म में हैं, उससे हमारे स्पिनरों पर काफी दबाव पड़ा और शायद वे ‘बेसिक्स’ से भटक गए। उसके अलावा (शिवम) दुबे का प्रदर्शन थोड़ा बेहतर था, लेकिन मुकाबला कठिन था। किशन की पारी वास्तव में पूरे मैच में सबसे बेहतरीन थी।
किशन जिस तरह से खेला, उसने हमसे मैच छीन लिया।’’ न्यूजीलैंड में जन्मे कोच ने स्वीकार किया कि इस बड़ी हार से टीम निराश है और उसके सामने सबसे बड़ी चुनौती इस पराजय से उबरकर वापसी करना है। इस करारी शिकस्त से पाकिस्तान का नेट रन रेट गड़बड़ा गया है और वह ग्रुप ए में भारत और अमेरिका के बाद तीसरे स्थान पर खिसक गया है। अब पाकिस्तान को सुपर आठ में जगह बनाने के लिए अपने आखिरी लीग मैच में नामीबिया को हराना होगा।
हेसन ने कहा, ‘‘हम जानते हैं कि भारत बनाम पाकिस्तान का मुकाबला बड़ा होता है। हमने लगातार पांच (टी20 अंतरराष्ट्रीय) मैच जीते हैं। हम आत्मविश्वास से भरे हैं, लेकिन आज हम बुरी तरह से हार गए। इस समय ड्रेसिंग रूम में काफी निराशा का माहौल है, क्योंकि वे जानते हैं कि पाकिस्तान के लिए यह कितना मायने रखता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं किया जितना हम कर सकते थे, लेकिन हम जानते हैं कि इस तरह के टूर्नामेंट में हमेशा सब कुछ हमारे पक्ष में नहीं होगा। इसलिए, हमारा काम है खुद को संभालना और यह सुनिश्चित करना कि हम अगले मैच में बहुत अच्छा प्रदर्शन करें।
नेट रन रेट का गणित और सुपर-8 की राह
इस भारी हार का असर अब पॉइंट्स टेबल पर भी दिख रहा है। पाकिस्तान की स्थिति अब नाजुक हो गई है:
पॉइंट्स टेबल: पाकिस्तान अब ग्रुप-ए में भारत और अमेरिका के बाद तीसरे स्थान पर खिसक गया है।
नेट रन रेट: 61 रनों की बड़ी हार से पाकिस्तान का रन रेट काफी बिगड़ गया है।
अगली चुनौती: सुपर-8 में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को हर हाल में 18 फरवरी को नामीबिया को हराना होगा।
अन्य न्यूज़
















