IPL में Mumbai Indians का संकट गहराया, 4 हार के बाद कप्तान Hardik Pandya बोले- अब जिम्मेदारी लेनी होगी

आईपीएल में लगातार चौथी हार के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टीम में बड़े बदलाव के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि अब कुछ कड़े फैसले लेने का समय आ गया है और खराब प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदारी लेनी होगी।
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में लगातार चौथी हार के बाद अपनी बात खुलकर रखते हुए कहा कि अब कुछ कड़े फैसले लेने का समय आ गया है और उनके खिलाड़ियों को टीम के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेनी होगी। मुंबई इंडियंस को अपने पिछले मैच में पंजाब किंग्स से सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा और वह केवल दो अंकों के साथ तालिका में नौवें स्थान पर है।
पंड्या ने मैच के बाद कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो मेरे पास कहने के लिए अधिक कुछ नहीं है। हमें बैठकर विचार करने की जरूरत है कि हम कहां पिछड़ रहे हैं। चाहे वह व्यक्तिगत खिलाड़ी हों, टीम हो, या हमारी रणनीति और काम करने का तरीका हो। इसे फिर से ठीक करना होगा।’’ इस तरह से पंड्या ने अप्रत्यक्ष रूप से सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और तिलक वर्मा जैसे सीनियर खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन की तरफ इशारा किया।
उन्होंने कहा, ‘‘अब हमें यह देखना होगा कि क्या हमें कुछ कड़े फैसले लेने की जरूरत है या फिर हमें इसी तरह आगे बढ़ते हुए हालात को पलटने की कोशिश करनी चाहिए। हमें अपनी जिम्मेदारी खुद लेनी होगी।’’ सूर्यकुमार ने अब तक एक अर्धशतक बनाया है, लेकिन उनके अन्य स्कोर 16, 06, 33 और 00 रहे हैं, जबकि तिलक वर्मा का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है।
उन्होंने 20, 00, 14, 01 और 08 रन बनाए हैं। बुमराह पांच मैचों में अभी तक एक भी विकेट नहीं ले पाए हैं और उन्होंने प्रति ओवर 8.63 रन लुटाए हैं। पंड्या ने हालांकि पंजाब किंग्स को जीत का श्रेय देते हुए कहा, ‘‘पंजाब किंग्स को इसका श्रेय जाता है। गेंद रिवर्स स्विंग करने लगी थी। दूसरी पारी में ओस भी गिरी। उन्होंने हमें हरा दिया। उनकी गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण हम से बेहतर था।
अन्य न्यूज़















