KL Rahul की टीम इंडिया में होगी ढाई साल बाद वापसी! IPL में किया बेहतरीन प्रदर्शन

KL Rahul
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । May 19 2025 8:57PM

केएल राहुल आईपीएल 2025 में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसके बाद टी20 क्रिकेट में उनकी ढाई साल बाद वापसी हो सकती है। दरअसल, केएल राहुल ने भारत के लिए टी20 क्रिकेट करीब ढाई साल पहले यानी 10 नवंबर 2022 को खेला था। वह टी20 वर्ल्ड कप 2022 का दूसरा सेमीफाइनल मैच था।

आईपीएल 2025 में केएल राहुल बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसके बाद टी20 क्रिकेट में उनकी ढाई साल बाद वापसी हो सकती है। दरअसल, केएल राहुल ने भारत के लिए टी20 क्रिकेट करीब ढाई साल पहले यानी 10 नवंबर 2022 को खेला था। वह टी20 वर्ल्ड कप 2022 का दूसरा सेमीफाइनल मैच था। 

उस मैच में केएल राहुल ने कप्तान रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत की थी। हालांकि, 5 गेंद में सिर्फ 5 रन बनाकर ही आउट हो गए थे। वह क्रिस वोक्स की गेंद पर जोस बटलर के हाथों लपके गए थे। इंग्लैंड के  खिलाफ वह मैच 10 विकेट से हार गया था। 

केएल राहुल ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 में 6 मैच में 21.33 के औसत और 120.75 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 128 रन बनाए थे। इसी वजह से चयनकर्ता खेल के सबसे छोटे प्रारूप में उनके अलावा किसी और खिलाड़ी पर विचार करने पर मजबूत हुए। हालांकि, केएल राहुल का आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन रहा है। आईपीएल 2025 में अब तक 11 मैच में 61.63 के औसत और 148.05 के स्ट्राइक रेट से 493 रन बनाए हैं। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़