IND vs PAK Highlights: भारत के सामने नहीं टिक पाया पाकिस्तान, टीम इंडिया ने एशिया कप में लगातार दूसरी जीत हासिल की

भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहां पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 127 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए साहिबजादे फरहान ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए।
भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। इस दौरान उन्होंने एशिया कप के छठे मुकाबले में पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया। दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन कप्तान सलमान अली का ये फैसला गलत साबित हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 127 रन ही बना सकी। जिसके जवाब में भारत ने 15.5 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 131 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 47 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए सईम अयूब ने तीन विकेट झटके।
वहीं 128 रनों का टारगेट चेज करते हुए भारत की शुरुआत बेहतरीन रही। शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ने शानदार शुरुआत की। अभिषेक शर्मा ने छक्के से शुरुआत की। हालांकि, भारत को दूसरे ओवर में शुभमन गिल के रूप में पहला झटका लगा। गिल ने इस दौरान 7 गेंद में 10 रन बनाए। इसके बाद अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ पारी खेली और 13 गेंद में 31 रन बनाए। सईम ने सलामी बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। तिलक वर्मा 31 गेंद में 31 रन बनाकर सईम का शिकार बने। सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 47 रन बनाए जबकि शिवम दुबए ने 7 गेंद में 10 रन बनाए।
वहीं पाकिस्तान की बल्लेबाजी की बात करें तो, पाकिस्तान की शुरुआत बिल्कुल अच्छी नहीं रही। टीम ने पहली ही गेंद पर सईम अयूब का विकेट गंवाया। उन्हें हार्दिक पंड्या ने पवेलियन भेजा। दूसरे ओवर में जसप्रीत बुमराह ने मोहम्मद हारिस (3) को कैच आउट करवाया। इसके बाद फखर जमां 15 गेंद में 17 रन बनाकर आउट हुए। पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा महज 3 रन बनाकर आउट हो गए। अक्षर पटेल ने उन्हें आउट किया। हसन नवाज (5)को कुलदीप ने पवेलियन भेजा। कुलदीप ने मोहम्मद नवाज (0) को भी अपना शिकार बनाया। हालांकि, कुलदीप हैट्रिक से चूक गए। इस दौरान साहिबजादे फरहान 44 गेंद में 40 रन बनाकर आउट हुए। फहीम अशरफ को वरुण चक्रवर्ती को पवेलियन भेजा।
वहीं भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने 3, अक्षर-बुमराह ने 2-2 और वरुण चक्रवर्ती और हार्दिक पंड्या ने 1-1 विकेट झटका।
Sep 14, 2025 23:22 | IND vs PAK: भारत ने पाकिस्तान को धूल चटाईएशिया कप 2025 के छठे मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया। दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन कप्तान सलमान अली का ये फैसला गलत साबित हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 127 रन ही बना सकी। जिसके जवाब में भारत ने 15.5 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 131 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। |
Sep 14, 2025 23:13 | IND vs PAK Live Score: भारत ने 7 विकेट से जीता मुकाबलादुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए एशिया कप 2025 के छठे मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से मात दी है। |
Sep 14, 2025 22:58 | IND vs PAK Live Score: तिलक वर्मा के रूप में भारत को तीसरा झटकाभारत को तिलक वर्मा के रूप में तीसरा झटका लगा है। तिलक को साईम अयूब ने पवेलियन भेजने का काम किया है। इस मुकाबले में भारत को अभी तक तीनों झटके साईम अयूब ने ही दिए हैं। फिलहाल, तिलक ने इस दौरा सूर्या के साथ मिलकर बेहतरीन पार्टनरशिप की। उन्होंने 31 गेंदों में 31 रन बनाए। |
Sep 14, 2025 22:57 | IND vs PAK Live Score: भारत को जीत के लिए 31 रन की जरूरतदो विकेट गंवाने के बाद भारत को जीत के लिए 46 गेंदों में 31 रन की जरूरत है। फिलहाल भारत का स्कोर 97 रन है। फिलहाल क्रीज पर तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव डटे हुए हैं।
|
Sep 14, 2025 22:44 | IND vs PAK Live Score: सूर्या-तिलक की बेहतरीन पार्टनरशिपभारत ने 2 विकेट गंवाकर अब सूर्या कुमार यादव और तिलक वर्मा के बीच अच्छी पार्टनरशिप हो रही है। फिलहाल दोनों के बीच 38 गेंदों में 45 रनों की पार्टनरशिप बनी है। IND- 88/2 |
Sep 14, 2025 22:17 | IND vs PAK Live Score: अभिषेक शर्मा हुए आउट13 गेंदों में 31 रन बनाकर अभिषेक शर्मा अपना विकेट साईम अयूब को दे बैठे। अभिषेक ने बेहतरीन पारी खेली और भारत को अच्छी शुरुआत भी दी। इस दौरान साईम अयूब ने उन्हें फहीम अशरफ के हाथों कैच आउट कराया। IND- 41/2 |
Sep 14, 2025 22:10 | IND vs PAK Live Score: गिल के रूप में भारत को पहला झटकाभारत को शुभमन गिल के रूप में पहला झटका लगा है। उन्हें साईम अयूब ने मोहम्मद हारिस के हाथों रन आउट कराया। इस दौरान गिल ने 7 गेंदों में 10 रन बनाए। |
Sep 14, 2025 22:00 | IND vs PAK Live Score: भारत की पारी हुई शुरूपाकिस्तान के बाद अब भारत की पारी की शुरुआत हो चुकी है। जहां बतौर ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा बल्लेबाजी करने आए हैं। वहीं पाकिस्तान की तरफ से गेंदबाजी की शुरुआत शाहीन शाह अफरीदी कर रहे हैं। |
Sep 14, 2025 21:43 | IND vs PAK Live Score: पाकिस्तान टीम ने बनाए 127 रनदुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे एशिया कप 2025 का छठा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है। जहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान टीम ने 20 ओवर में 127 रन बनाए। वहीं अब भारत के सामने जीत के लिए 128 रनों का टारगेट है। फिलहाल इस दौरान भारतीय गेंदबाजों का बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला। हालांकि, हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह थोड़े महंगे साबित हुए। |
Sep 14, 2025 21:28 | IND vs PAK Live Score: वरुण चक्रवर्ती को भी मिली सफलताभारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन दिखाया है। अब वरुण चक्रवर्ती को भी अपना पहला विकेट मिल गया है। उन्होंने फहीम अशरफ को एलबीडब्ल्यू करके भारत को 8वीं सफलता दिलाई है। फहीम अशरफ ने इस दौरान 14 गेंदों में 11 रन बनाए। |
Sep 14, 2025 21:20 | IND vs PAK Live Score: पाकिस्तान का सातवां विकेट गिरापाकिस्तान को कुलदीप यादव ने सातवां झटका दिया है। उन्होंने साहिबजादे फरहान को हार्दिक पंड्या के हाथों कैच आउट कराया। इस दौरान साहिबजादे ने 44 गेंदों में 40 रन बनाए। इसके साथ ही पाकिस्तान का सातवां विकेट भी गिर गया है। |
Sep 14, 2025 21:04 | IND vs PAK Live Score: भारतीय गेंदबाजों का कहर जारीपहले हसन नवाज और अब मोहम्मद नवाज को कुलदीप यादव ने आउट कर भारत को छठी सफलता दिलाई है। इस मुकाबले में कुलदीप ने अभी तक दो विकेट झटके हैं। कुलदीप ने मोहम्मद नवाज को एलबीडब्यू किया। PAK- 66/6 |
Sep 14, 2025 21:01 | IND vs PAK Live Score: पाकिस्तान की आधी टीम लौटी पवेलियनभारतीय गेंदबाज बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहे हैं। एक के बाद एक करके भारतीय गेंदबाज पाकिस्तान को झटके दे रहे हैं। वहीं कुलदीप यादव ने भी अपना पहला विकेट झटक लिया है। उन्होंने इस दौरान हसन नवाज को अक्षर पटेल के हाथों कैच आउट कराया। इस दौरान हसन नवाज ने 7 गेंदों में 5 रन बनाए। PAK - 64/5 |
Sep 14, 2025 20:50 | IND vs PAK Live Score: अक्षर पटेल ने तोड़ी पाकिस्तान की कमरअक्षर पटेल की बेहतरीन गेंदबाजी, पाकिस्तान को कप्तान सलमान अली आगा के रूप में बड़ा झटका दिया है। उन्होंने सलमान अली को अभिषेक शर्मा के हाथों कैच आउट कराया है। वहीं सलमान अली आगा इस दौरान महज 3 रन ही बना पाए। PAK- 49/4 |
Sep 14, 2025 20:42 | IND vs PAK Live Score: अक्षर पटेल ने भारत को दिलाई तीसरी सफलताअक्षर पटेल ने अपने पहले ही ओवर में विकेट झटका है। उन्होंने हार्दिक और बुमराह के बाद भारत को तीसरी सफलता दिलाई है। इस दौरान उन्होंने फखर-फरहान की साझेदारी को तोड़ने का काम किया है। वहीं फखर जमान ने इस दौरान 15 गेंदों में 17 रन बनाए। |
Sep 14, 2025 20:35 | IND vs PAK Live Score: पावरप्ले में पाकिस्तान के 42 रनशुरुआत दो विकेट गंवाने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2025 मुकाबले में पावरप्ले में 42 रन बना लिए हैं। सईम अयूब और मोहम्मद हारिस के आउट होने के बाद फखर-फरहान ने संभाली पाकिस्तान की पारी। |
Sep 14, 2025 20:07 | IND vs PAK Live Score: बुमराह के जाल में फंसे हारिसजसप्रीत बुमराह ने भारत को दूसरा विकेट विकेट दिलाया है। उन्होंने मोहम्मद हारिस को हार्दिक पंड्या के हाथों कैच आउट कराया है। इसके साथ ही भारत की बेहतरीन शुरुआत हुई है। |
Sep 14, 2025 19:59 | IND vs PAK Live Score: हार्दिक पंड्या ने दिलाया भारत को पहला विकेटबेहतरीन गेंदबाजी हार्दिक पंड्या ने भारत को मुकाबले की दूसरी ही गेंद पर पहली सफलता दिलाई है। उन्होंने सैम अयूब को जसप्रीत बुमराह के हाथों कैच कराया। इस दौरान सैम आयूब खाता भी नहीं खोल पाए। |
Sep 14, 2025 19:57 | IND vs PAK Live Score: भारत-पाकिस्तान मुकाबला शुरूदुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला शुरू हो गया है। वहीं पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी कर रहा है। जहां बतौर ओपनर सईम अयूब और साहिबजादा फरहान बल्लेबाजी करने आए हैं। वहीं हार्दिक पंड्या पहले गेंदबाजी कर रहे हैं। |
Sep 14, 2025 19:37 | IND vs PAK Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11भारत- अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती। पाकिस्तान- सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकीम, अबरार अहमद। |
Sep 14, 2025 19:32 | IND vs PAK Live Score: भारत करेगा पहले गेंदबाजीदुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का मुकाबला खेला जा रहा है। जहां पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। वहीं भारत पहले गेंदबाजी करेगा। |
Sep 14, 2025 19:20 | IND vs PAK Live Score: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11भारत- अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती। पाकिस्तान- सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद हारिस, फखर जमान, सलमान आगा, हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, हारिस रऊफ, अबरार अहमद। |
Sep 14, 2025 18:59 | IND vs PAK Live Score: कुछ ही देर में टॉसदुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले भारत-पाकिस्तान एशिया कप 2025 का मैच रात 8 बजे शुरू होगा। जबकि मुकाबले का टॉस अब से कुछ ही देर यानी 7.30 बजे होगा। |
Sep 14, 2025 18:57 | IND vs PAK Live Score: भारत-पाकिस्तान के हेड टू हेड रिकॉर्डभारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 13 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इनमें से 10 मैचों में भारतीय टीम ने बाजी मारी है, जबकि सिर्फ 3 बार मैच ही पाकिस्तान जीत पाया है। हालांकि, इनमें से दो मैच पिछले पांच मैचों में से पाकिस्तान ने ही जीते हैं। |
Sep 14, 2025 18:41 | IND vs PAK Live Score: 8 बजे शुरू होगा मुकाबलावहीं भारत-पाकिस्तान का ये मुकाबला रात 8 बजे शुरू होगा। जबकि मैच का टॉस 7.30 बजे शुरू होगा। भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा आमने-सामने होंगे। |
Sep 14, 2025 18:39 | IND vs PAK Live Score: देशभर में विरोध और नाराजगीभारत और पाकिस्तान मैच को लेकर देशभर में विरोध और नाराजगी जताई जा रही है। इस मैच को लेकर बॉयकॉट की स्थिति बनी हुई है। हालांकि, मैच खेला जाएगा योगदान शायद ही दे पाएं। जिस कारण मैच की टिकट भी पूरे नहीं बिके हैं। |
Sep 14, 2025 18:37 | IND vs PAK Live Score: भारत बनाम पाकिस्तान मैचएशिया कप 2025 का छठा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला जीतकर उतर रही हैं। |
अन्य न्यूज़











