South Africa T20 Series के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Harmanpreet की कप्तानी में Anushka Sharma का डेब्यू

Cricketer Anushka Sharma
Instagram @anushkaasharmaa05

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 श्रृंखला के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान हो गया है, जिसमें युवा खिलाड़ी अनुष्का शर्मा को पहली बार शामिल किया गया है। टी20 विश्व कप की तैयारी के लिहाज से इस दौरे पर हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम में काशवी गौतम की वापसी हुई है, जबकि स्नेह राणा को बाहर रखा गया है।

अनुष्का शर्मा को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 17 अप्रैल से शुरू हो रही पांच मैचों की टी20 क्रिकेट श्रृंखला के लिये पहली बार भारतीय महिला टीम में शामिल किया गया है। श्रृंखला के मैच डरबन, जोहानिसबर्ग और बेनोनी में होंगे। शर्मा को डब्ल्यूपीएल 2026 से पहले गुजरात जाइंट्स ने 45 लाख रूपये में खरीदा था। बाईस वर्ष की यह खिलाड़ी पिछले महीने बैंकॉक में राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भारत ए टीम की सदस्य थी।

आस्ट्रेलिया को 2 . 1 से हराने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रही स्नेह राणा, अमनजोत कौर, जी कमलिनी और वैष्णवी शर्मा को दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिये टीम में जगह नहीं मिली है। तेज गेंदबाज काशवी गौतम को हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम में शामिल किया गया है। यह श्रृंखला जून जुलाई में ब्रिटेन में होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारी के लिये अहम है। भारतीय टीम : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रौड्रिग्स , दीप्ति शर्मा, रिचा घोष, अरूंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्रीचरणी, श्रेयांका पाटिल, काशवी गौतम, भारती फुलमाली, उमा छेत्री, अनुष्का शर्मा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़