IPL 2025 DC vs MI: मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

IPL 2025 DC vs MI
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Apr 13 2025 7:48PM

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स ने अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है। अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम लगातार पांचवीं जीत हासिल करने के इरादे से उतरेगी।

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच रविवार को आईपीएल 2025 का 29वां मुकाबला खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स ने अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है। 

वहीं अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम लगातार पांचवीं जीत हासिल करना चाहेगी। दिल्ली कैपिटल्स ने जारी सीजन में चार मैचों में आठ अंक के साथ अजेय है और अंक तालिका में पहले स्थान पर है। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम पांच मैचों में केवल एक जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में आठवें नंबर पर है।


दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन-जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेट कीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, मोहित शर्मा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवनन- रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमराह।

All the updates here:

अन्य न्यूज़