IPL 2025: प्लेऑफ से पहले पंजाब किंग्स को बड़ा झटका, युजवेंद्र चहल हुए चोटिल

Yuzvendra Chahal
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । May 25 2025 5:43PM

युजवेंद्र चहल ने चोट के कारण दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में हिस्सा नहीं लिया था। इसकी जानकारी पंजाब के सहायक कोच सुनील जोशी ने दी। चहल की गैरमौजूदगी में पंजाब को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार झेलनी पड़ी।

पंजाब किंग्स के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल ने चोट के कारण दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में हिस्सा नहीं लिया था। इसकी जानकारी पंजाब के सहायक कोच सुनील जोशी ने दी। चहल की गैरमौजूदगी में पंजाब को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार झेलनी पड़ी। 

पंजाब किंग्स को शनिवार को जयपुर में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों 6 विकेट से शिकस्त सहनी पड़ी। इस मैच में पंजाब को चहल की कमी साफ खली। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में जोशी ने खुलासा किया की 34 साला के चहल ने दर्द के कारण आराम दिया। 

सहायक कोच ने ये भी बताने से परहेज नहीं कि चहल की चोट कितनी गंभीर है, लेकिन मैदान पर साफ दिखा कि चहल के बिना पंजाब का स्पिन विभावग कमजोर था। सुनील जोशी ने कहा कि, युजवेंद्र चहल को थोड़ा दर्द है। इसलिए हमने उन्हें आराम कराया। यही आइडिया था। 

वहीं चहल के रिप्लेसमेंट के तौर पर प्रवीण दुबे को टीम में जगह मिली। लेकिन ये 31 साल का गेंदबाज कोई कमाल नहीं दिखा पाया और 2 ओवर में 20 रन खर्च कर दिए। 

वहीं पंजाब किंग्स को अपना आखिरी लीग मैच सोमवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलना है। अगर पंजाब जीतता है और अन्य मैचों के नतीजे उसके लिए पक्षधर रहे तो वो टॉप-2 में रहते हुए प्लेऑफ खेलने जाने में सफल होगा।

All the updates here:

अन्य न्यूज़