IPL 2026: मां कामाख्या देवी के दर्शन करने पहुंचे रोहित शर्मा, तिलक वर्मा भी आए नजर

Rohit Sharma and Tilak Varma
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Apr 6 2026 5:51PM

वहीं रोहित और तिलक गुवाहाटी के मां कामाख्या देवी मंदिर पहुंचे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों क्रिकेटर कड़ी सुरक्षा के बीच मंदिर के अंदर पहुंचे। हिटमैन और तिलक को देखने के लिए फैंस की भीड़ जमा हुई।

मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2026 के अपने दूसरे लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। टीम की अगली भिड़ंत 07 अप्रैल, मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगी। इस मैच से पहले रोहित शर्मा मंदिर के दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान तिलक वर्मा भी उनके साथ थे। 

रोहित और तिलक गुवाहाटी के मां कामाख्या देवी मंदिर पहुंचे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों क्रिकेटर कड़ी सुरक्षा के बीच मंदिर के अंदर पहुंचे। हिटमैन और तिलक को देखने के लिए फैंस की भीड़ जमा हुई। दोनों को मंदिर से बाहर निकलता देख फैंस के अंदर शानदार उत्साह देखने को मिला।

बता दें कि, मुंबई इंडियंस ने दूसरा लीग मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेला। मैच में मुंबई को 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी। अब राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले अगले मैच में टीम जीत हासिल करना चाहेगी। देखना दिलचस्प होगा राजस्थान के खिलाफ मैच में मुंबई कैसा प्रदर्शन करती है। 

दो में से एक लीग मैच जीतने के बाद मुंबई पॉइंट्स टेबल में छठे पायदान पर है। टीम के पास 2 पॉइंट्स हैं वहीं नेट रनरेट -0.206 का है। टीम अगला मैच जीतकर टेबल में खुद की स्थिति में सुधार लाना है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़