पीएम मोदी ने किया जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम का जिक्र, जमकर की तारीफ

पहली बार रणजी ट्रॉफी खिताब जीतने वाली जम्मू-कश्मीर की क्रिकेट टीम की रविवार को पीएम मोदी ने जमकर तारीफ की। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी वहां के खिलाड़ियों की जीत का सिलसिला जारी रहेगा। रेडियो पर अपने मासिक कार्यक्रम मन की बात में पीएम मोदी ने कहा कि देश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए मार्च का महीना उत्साह और रोमांच से भरा रहा।
पीएम मोदी ने पहली बार रणजी ट्रॉफी खिताब जीतने वाली जम्मू-कश्मीर की क्रिकेट टीम की रविवार को जमकर तारीफ की। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी वहां के खिलाड़ियों की जीत का सिलसिला जारी रहेगा। रेडियो पर अपने मासिक कार्यक्रम मन की बात में पीएम मोदी ने कहा कि देश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए मार्च का महीना उत्साह और रोमांच से भरा रहा। उन्होंने कहा कि, भारत ने जब टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीता तो पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई और सभी देशवासियों को टीम की बेहतरीन सफलता का गर्व है।
पीएम मोदी ने कहा कि, पिछले महीने के आखिर में कर्नाटक के हुबली में एक बहुत ही रोचक मैच में जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम ने रणजी ट्रॉफी जीती। मोदी ने कहा कि सबसे खुशी की बात है कि करीब सात दशक के लंबे इंतजार के बाद इस टीम ने अपना पहला रणजी खिताब हासिल किया। ये अभूतपूर्व सफलता खिलाड़ियों के कई बरसों के निरंतर प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर टीम के कप्तान पारस डोगरा ने अद्भूत कौशल का प्रदर्शन किया। अपने नेतृत्व से इस जीत में उन्होंने एक अहम योगदान दिया।
पीएम मोदी ने कहा कि आज देश में कश्मीर के युवा गेंदबाज आकिब नबी के प्रदर्शन की भी चर्चा हो रही है जिन्होंने रणजी सत्र में 60विकेट लिए। उन्होंने कहा कि, इस जीत से टीम के खिलाड़ी और कोचिंग स्टाफ के साथ जम्मू-कश्मीर के लोग बहुत रोमांचित हैं। क्रिकेट के मैदान में इस बेहतरीन प्रदर्शन के बाद वहां के युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह और बढ़ गया। आने वाले समय में ये कई युवाओं को खेलों को अपनाने के लिए प्रेरित करेगा।
अन्य न्यूज़















