मुंबई इंडियन्स के खिलाड़ी और स्टाफ हो गये CSK के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फैन, हार के बाद भी जीता दिल

MS Dhoni
ani
रेनू तिवारी । May 13 2022 5:40PM

महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट की दुनिया में यह नाम केवल नाम नहीं लोगों की प्यार की भावना है। महेंद्र सिंह धोनी को लोग केवल एक क्रिकेटर के तौर पर पसंद नहीं करते बल्कि उनके व्यक्तित्व से प्यार करते हैं। महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट की दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक है।

महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट की दुनिया में यह नाम केवल नाम नहीं लोगों की प्यार की भावना है। महेंद्र सिंह धोनी को लोग केवल एक क्रिकेटर के तौर पर पसंद नहीं करते बल्कि उनके व्यक्तित्व से प्यार करते हैं। महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट की दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक है। आईपीएल में सीएसके के साथ उनका सफर एक परिवार के मुखिया जैसा रहा हैं। जब जब सीएसके पर संकट आया महेंद्र सिंह धोनी ने संकट मोचक बन पर अपने परिवार पर आये संकट को टाला है। इन्हें कैप्टन कूल केलव कहने के लिए नहीं बोला जाता बल्कि उन्होंने विषम से विषम परिस्थिति में भी धैर्य के साथ फैसले लिए और हमेशा मैदान में दूसरी टीमों का भी सम्मान किया है। मुंबई इंडियन्स के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भी हमने एक बार एम एस धोनी का संकट मोटक वाला और दूसरों के लिए सम्मान वाला अवतार एक बार फिर देखा। 

इसे भी पढ़ें: IPL 2022: केकेआर की बढ़ी टेंशन! चोट के बाद आईपीएल 2022 से बाहर हुए पैट कमिंस

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) वानखेड़े स्टेडियम में मुश्किलों का सामना कर रही थी। मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले जा रहे मैच में 35 रनों पर सीएसके ने अपने 5 बल्लेबाजों तो खो दिया था। फिर महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी जिम्मेदारी निभाई और एक अच्छी पारी खेली लेकिन हाथ में स्ट्राइक न आने के कारण पूरी टीम 97 रनों पर ही सिमट गयी और महेंद्र सिंह धोनी नाबाद रहे। मैच को मुंबई इंडियंस ने जीत लिया लेकिन सीएसके ने आखिरी तक मैच में रोमांच बनाए रखा। मैच खत्म होने के बाद मुंबई इंडियंस के कुछ खिलाड़ी और स्टाफ को महेंद्र सिंह धोनी के पास खड़े देखा गया। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें वायरल हो रही है। 

इसे भी पढ़ें: फिनिशर में दिनेश कार्तिक का कोई सानी नहीं ! T20 विश्व कप खेलने की जता चुके हैं इच्छा, खतरे में पड़ सकती है पंत की जगह

हार के बाद, सीएसके के कप्तान एमएस धोनी मुंबई इंडियंस के युवा खिलाड़ियों के साथ बातचीत में व्यस्त देखे गए और मैच के बाद की प्रस्तुति के बाद, उन्हें मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिए सीएसके जर्सी के एक समूह पर हस्ताक्षर करते देखा गया यहां पर एमआई के गेंदबाजी कोच शेन बॉन्ड खड़े थे। एक-एक करके वह टीशर्ट को इकठ्ठा कर रहे थे।  सीएसके के आईपीएल प्रतिद्वंद्वी के प्रति धोनी के इस जस्चर मे हार के बाद भी लोगों का दिल जीत लिया। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़