T20 WC Final: ऑस्ट्रेलिया बना वर्ल्ड चैंपियन, न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया

 Aus
अभिनय आकाश । Nov 14 2021 11:04PM

न्यूजीलैंड ने बल्लेबाज़ी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए। जिसके जवाब में 173 रनों का पीछा करते उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट खोकर ये लक्ष्य हासिल कर लिया।

टी 20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। न्यूजीलैंड ने बल्लेबाज़ी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए। जिसके जवाब में 173 रनों का पीछा करते उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट खोकर ये लक्ष्य हासिल कर लिया। डेविड वॉर्नर और कप्तान एरॉन फिंच की सलामी जोड़ी क्रीज पर आई। तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर ही न्यूज़ीलैंड को पहली सफलता मिल गई। कप्तान फिंच को ट्रेंट बोल्ट ने 5 रन के निजी योग पर चलता किया। जिसके बाद बल्लेबाज़ी करने आये मिचेल मार्श ने वार्नर के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलिया की पारी को आगे बढ़ाया। 13वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका लगा। डेविड वॉर्नर को ट्रेंट बोल्ट ने 53 रनों के निजी योग पर बोल्ड कर दिया। मिचेल मार्श और ग्लेन मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया की पारी को आगे बढ़ाया और टीम को जीत दिला दी। मार्श ने नाबाद 77 रन बनाए।

इसे भी पढ़ें: NZ vs AUS T20 World Cup Final Match | ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड के फाइनल मैच से जुड़ी हर बात, जो आप जानना चाहते हैं

पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूज़ीलैंड की तरफ से मार्टिन गुप्टिल और डेरिल मिचेल की सलामी जोड़ी क्रीज पर आई। न्यूजीलैंड को पहला झटका चौथे ओवर में लगा जब डेरिल मिचेल 11 रन बनाकर हेजलवुड का शिकार बने।  न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत काफी धीमी रही और कीवी टीम ने आठ ओवरों में केवल 40 रन बनाए। 12वें ओवर में न्यूजीलैंड को दूसरा झटका लगा। गुप्टिल 28 रन बनाकर एडम जम्पा का शिकार बने। लेकिन एक तरफ से केन विलियमसन ने छोड़ थामे रखा। 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर न्यूजीलैंड को तीसरा झटका फिलिप्स के रूप में लगा जो 18 रन बनाकर हेजलवुड की गेंद पर मैक्सवेल को कैच थमा बैठे। लेकिन इसी ओवर में कीवी टीम को एक और झटका लगा। कप्तान केन विलियमसन ने 85 रन की पारी खेली। विलियमसन ने 48 गेंदों की पारी में 10 चौके और तीन छक्के जड़े। विलियमसन टी20 विश्व कप फाइनल में सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले कप्तान बन गए जिन्होंने श्रीलंका के कुमार संगकारा को पछाड़ा। न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़