Vaibhav Sooryavanshi ने इन दिग्गजों का तोड़ा रिकॉर्ड, 300 की स्ट्राइक रेट वाले खास क्लब में की एंट्री

Vaibhav Sooryavanshi
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Mar 31 2026 2:21PM

राजस्थान रॉयल्स के युवा 15 साल के ओपनर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कमाल की पारी खेली और अर्धशतक लगाते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस मुकाबले में राजस्थान को 8 विकेट से जीत मिली और वैभव ने 17 गेंदों पर 52 रन की पारी खेली।

आईपीएल 2026 के तीसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स के युवा 15 साल के ओपनर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कमाल की पारी खेली और अर्धशतक लगाते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस मुकाबले में राजस्थान को 8 विकेट से जीत मिली और वैभव ने 17 गेंदों पर 52 रन की पारी खेली। 

वैभव ने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान 5 बेहतरीन छक्के और 4 चौके भी जड़े साथ ही साथ उनका स्ट्राइक रेट 305.88 का रहा। वैभव ने अपनी इस पारी के दम पर दो बेहतरीन रिकॉर्ड अपने नाम किए जिसमें उन्होंने सुरेश रैना, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे समेत 8 भारतीय बल्लेबाजों का रिकॉर्ड एक साथ तोड़ा साथ ही साथ इस लीग में 300 की स्ट्राइक रेट से 50 प्लस की पारी खेलने वाले बैटर्स की लिस्ट में भी एंट्री मारी। 

वैभव ने चेन्नई के खिलाफ 17 गेंदों पर 52 रन की पारी खेली और उन्होंने ये स्कोर पावरप्ले यानी 6 ओवर के अंदर ही बना डाले। आईपीएल में ये दूसरा मौका था जबकि वैभव ने किसी मैच में पावरप्ले से अंदर ही 50 प्लस की पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने एक साथ सनी सोहल, सुरेश रैना, अजिंक्य रहाणे, प्रभसिमरन सिंह, नितिश राणा, प्रियांश आर्या, करुण नायर और रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इन सभी भारतीय बल्लेबाजों ने इस लीग में पावरप्ले के अंदर एक-एक बार 50 प्लस की पारी खेलने का कमाल किया था। 

वैभव ने सीएसके के खिलाफ जो 52 रन की पारी खेली इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 305.88 का रहा। इसके बाद वो आईपीएल में 300 की ज्यादा की स्ट्राइक रेट के साथ 50 प्लस की पारी खेलने वाले ओवरऑल 10वें बल्लेबाज बने साथ ही साथ ऐसा करने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बने। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़